CM नीतीश ने ललित नारायण मिश्रा आर्थिक विकास एवं सामाजिक परिर्वतन संस्थान के नवनिर्मित भवन का किया उद्घाटन

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज ललित नारायण मिश्रा आर्थिक विकास एवं सामाजिक परिर्वतन संस्थान के नवनिर्मित शैक्षणिक भवन, मुख्य भवन के सौंदर्यीकरण एवं जीर्णोद्धार कार्य का षिलापट्ट अनावरण कर एवं फीता काटकर उद्घाटन किया और नवनिर्मित भवन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने एडमिनिस्टेटिव बिल्डिंग एवं टेक्निकल बिल्डिंग के विभिन्न कक्षों, कार्यालयों का भी निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने ललित नारायण मिश्रा आर्थिक विकास एवं सामाजिक परिवर्तन संस्थान की छात्राओं द्वारा तैयार की गई रंगोली का भी अवलोकन किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने ललित नारायण मिश्रा आर्थिक विकास एवं सामाजिक परिवर्तन संस्थान के परिसर में स्थापित स्व. ललित नारायण मिश्रा की आदमकद प्रतिमा पर मार्ल्यापण कर अपनी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर वित्त, वाणिज्य कर सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. एस सिद्धार्थ, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, पटना प्रमंडल के आयुक्त कुमार रवि, बिहार राज्य शैक्षणिक आधारभूत संरचना विकास निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक बी कार्तिकेय धनजी, पटना के जिलाधिकारी चन्द्रशेखर सिंह, वरीय पुलिस अधीक्षक राजीव मिश्रा एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

 

Pitru Paksha 2026: 26 सितंबर से शुरू होगा पितृपक्ष, 15 दिन...

पितृपक्ष 2026 की शुरुआत 26 सितंबर से होगी और 10 अक्टूबर को सर्वपितृमोक्ष अमावस्या के साथ समापन होगा। जानें श्राद्ध की पूरी तिथि।Pitru Paksha...

Private Universities: सुप्रीम कोर्ट ने मांगा 5 साल का हिसाब, झारखंड...

 सुप्रीम कोर्ट ने निजी विश्वविद्यालयों से पिछले पांच साल के एडमिशन, फीस, वेतन और वित्तीय ऑडिट का ब्योरा मांगा है। झारखंड में 19 विश्वविद्यालयों...

Jharkhand DGP: तदाशा मिश्रा की नियुक्ति पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई,...

 झारखंड DGP तदाशा मिश्रा की नियुक्ति मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। सरकार ने नियम 5 में संशोधन और नियुक्ति प्रक्रिया का पक्ष...