CM Nitish के काम का नहीं है कोई जोर, कार्यकर्ता सम्मेलन में उपेंद्र कुशवाहा ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश

333
CM Nitish
CM Nitish के काम का नहीं है कोई जोर, कार्यकर्ता सम्मेलन में उपेंद्र कुशवाहा ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश
Advertisment

रोहतास: संयुक्त कार्यकर्ता सम्मलेन के दौरान एनडीए के सभी पांच घटक दलों के प्रदेश अध्यक्ष गुरुवार को सासाराम पहुंचे। सासाराम के न्यू स्टेडियम फजलगंज में एनडीए घटक दलों के प्रदेश अध्यक्षों ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और विधानसभा चुनाव के दौरान एकजुट हो कर चुनाव प्रचार में जुटने की अपील की। इस दौरान कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ उपस्थित रही।

Advertisment

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि आज नीतीश कुमार के काम का कोई मुकाबला नहीं है। वह पूरे बिहार का भ्रमण करके देख रहे हैं। जहां भी जा रहे हैं, लोग एनडीए के पक्ष में मतदान करने का मन बना लिए हैं। वहीं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व बिहार सरकार के मंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा कि एनडीए कानून के राज का पक्षधर है। लेकिन कुछ लोगों का सत्ता के लिए लार टपक रहा है।

2 65 22Scope News

उन्हें सत्ता पाने की बेचैनी है लेकिन जनता ने मन बना लिया है कि 2025 का विधानसभा चुनाव में फिर से नीतीश कुमार को बिहार का मुख्यमंत्री बनाना है। वहीं दूसरी ओर जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा कि आज पूरे देश और प्रदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार की जोड़ी को लोग पसंद कर रहे हैं।

ऐसे में 2025 के विधानसभा चुनाव में एनडीए फिर से इतिहास बनाएगी। बता दे किसी कार्यकर्ता सम्मेलन में विभिन्न दलों के नेताओं ने अपनी अपनी बात रखी। इस दौरान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने एक गीत भी गाकर लोगों को सीएम नीतीश कुमार तथा NDA गठबन्धन के गुणगान सुनाया।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-    BRA Bihar University के हॉस्टल पर फायरिंग, 3 दिन पहले झड़प में घायल हुए थे कई छात्र

रोहतास से सलाउद्दीन की रिपोर्ट

CM Nitish CM Nitish CM Nitish

CM Nitish

Advertisement
error: Content is protected !!
Follow 22Scope Channel Get Breaking Updates