BRA Bihar University के हॉस्टल पर फायरिंग, 3 दिन पहले झड़प में घायल हुए थे कई छात्र

मुजफ्फरपुर: बिहार में इन दिनों अपराधियों में बिल्कुल भी खौफ नहीं है और खुलेआम आपराधिक वारदातों को अंजाम देने में जुटे हुए हैं। अभी हाल ही में मोकामा में फायरिंग का मामला थमा भी नहीं था कि मुजफ्फरपुर में एक बार फिर फायरिंग की घटना हुई है। गुरुवार की अहले सुबह मुजफ्फरपुर के बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय के एक हॉस्टल पर ताबड़तोड़ फायरिंग की घटना सामने आई है।

घटना की जानकारी मिलने के बाद टाउन डीएसपी के साथ ही विश्वविद्यालय थाना की पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले ई छानबीन में जुट गई। बताया जा रहा है कि मुजफ्फरपुर के बिहार विश्वविद्यालय के ठक्कर बप्पा हॉस्टल के सामने असामाजिक तत्वों ने कई राउंड फायरिंग की। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फ़ैल गई। गोलीबारी के बाद छात्रों में भय का माहौल व्याप्त है।

बताया जा रहा है कि तीन दिन पहले भी इसी हॉस्टल के छात्र और पीजी-1 के छात्रों के बीच सरस्वती पूजा के चंदा को लेकर विवाद हुआ था और हिंसक झड़प भी हुई थी जिसमें कई छात्र घायल हो गए थे। अब गोलीबारी के बाद छात्रों के बीच दहशत का माहौल है। गोलीबारी की सूचना मिलते ही मौके पर कई थाने की पुलिस पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गई।

मामले में एसडीपीओ टाउन 1 सीमा देवी ने बताया कि कुछ उपद्रवी तत्व के लोगों ने दहशत फ़ैलाने के उद्देश्य से हॉस्टल के सामने तीन राउंड फायरिंग की है। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच कर छानबीन में जुट गई है। सीसीटीवी फूटेज खंगाला जा रहा है और उपद्रवियों की पहचान की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    प्रगति यात्रा से Duty कर लौटते वक्त दारोगा हुए सड़क दुर्घटना का शिकार

मुजफ्फरपुर से संतोष कुमार की रिपोर्ट

BRA Bihar University BRA Bihar University BRA Bihar University

BRA Bihar University

CBSE Board Exam 2027: 10वीं-12वीं के प्राइवेट छात्रों के आवेदन शुरू,...

CBSE Board Exam 2027 के लिए 10वीं और 12वीं के प्राइवेट छात्रों के आवेदन शुरू हो गए हैं। बिना लेट फीस 23 अक्टूबर तक...

GST Reform: जीएसटी में बड़ा बदलाव, अब गिरफ्तारी से पहले कोर्ट...

GST Council के फैसलों से कारोबारियों को राहत मिलने का दावा। टैक्स चोरी के आपराधिक मामलों की सीमा 1 करोड़ से बढ़ाकर 5 करोड़...

JSSC CGL Case: झारखंड हाईकोर्ट ने परीक्षा रद्द करने के फैसले...

JSSC CGL परीक्षा रद्द करने के राज्य सरकार के फैसले को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर झारखंड हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा। पेपर लीक...