सुपौल में विपक्ष पर बरसे CM NITISH

सुपौल: बिहार के CM NITISH कुमार गुरुवार को सिमराही पहुंचे, जहां उन्होंने जदयू उम्मीदवार दिलेश्वर कामत के पक्ष में जनसभा को संबोधित किया। सुपौल में सीएम नीतीश ने लोगों से एनडीए के पक्ष में मतदान करने की अपील की और कहा कि हमने जो विकास का काम किया है उसके आधार पर हमें विश्वास है कि हम इस बार बिहार की चालीस की चालीस सीट जीतेंगे।

वहीं नीतीश कुमार विपक्षियों पर जम कर बरसे और 2005 से पहले बिहार की स्थिति को याद दिलाया। उन्होंने कहा कि 2005 से पहले लोग शाम में घर से बाहर नहीं निकलते थे जब हम सरकार में आये तो हमने बिहार में सुशासन स्थापित किया। वहीं उन्होंने परिवारवाद पर भी हमला किया और कहा कि कुछ लोगों के लिए परिवार ही सब कुछ है। पहले पत्नी को सेट किया फिर बेटा बेटी को। उन्हें बिहार के लोगों से कुछ लेना देना नहीं है।

हमारे लिए बिहार की जनता ही परिवार है। सीएम नीतीश ने कांग्रेस पर भी हमला किया और कहा कि कांग्रेस वाले कहते हैं कि सरकार बनेगी तो जाति आधारित गणना करवाएंगे। ये लोग केवल बोलते हैं। हमने बिहार में जाति आधारित गणना करवाया और आरक्षण का दायरा बढ़ाया। इससे अब लोगों को फायदा मिल रहा है।

सुपौल से अजय सिंह की रिपोर्ट

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

घर-घर चलेगा मतदाता जागरूकता अभियान, BPRO ने कर्मियों को दिया निर्देश

CM NITISH CM NITISH

CM NITISH CM NITISH

Chas ITI More Garbage: बोकारो के इस प्रमुख मार्ग पर क्यों...

Chas ITI More Garbage: एक ओर देशभर में स्वच्छता अभियान चलाकर लोगों को साफ-सफाई के प्रति जागरूक किया जा रहा है, वहीं बोकारो के...

Reliance Ice Cream: ₹10 से मिलेगी आइसक्रीम, Reliance Consumer ने लॉन्च...

Reliance Consumer ने Bombay Creamery नाम से आइसक्रीम ब्रांड लॉन्च किया है। कीमत ₹10 से शुरू होगी और बिक्री पहले पश्चिम भारत में शुरू...

Daroga Prasad Rai Jayanti: दारोगा प्रसाद राय जयंती पर मुख्यमंत्री सम्राट...

Daroga Prasad Rai Jayanti: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय दारोगा प्रसाद राय की जयंती के अवसर पर मंगलवार को पटना में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित...