पटना: बिहार में इसी वर्ष विधानसभा चुनाव है और विधानसभा चुनाव को लेकर सभी दल अपनी राजनीतिक जमीन मजबूत करने में जुट गई है। विधानसभा चुनाव को देखते हुए एनडीए के वरिष्ठ केंद्रीय नेताओं का बिहार आना शुरू हो गया है। आगामी 24 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी बिहार आ रहे हैं। इसी बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish) रविवार को दिल्ली के लिए रवाना हुए हैं।
RJD की यही मानसिकता रही है, लालू यादव के बयान पर डिप्टी सीएम ने किया बड़ा हमला…
बताया जा रहा है कि CM Nitish दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई दिग्गज नेताओं से मुलाकात करेंगे। हालांकि बताया जा रहा है कि CM Nitish निजी कारणों से दिल्ली गए हैं लेकिन वे वहां राजनेताओं से भी मुलाकात करेंगे। राजनीतिक जानकारों की मानें तो केंद्रीय बजट में मिली सौगातों के लिए मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री से मुलाकात कर सौगात के लिए धन्यवाद देंगे। इसके साथ ही वे प्रधानमंत्री से बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर भी चर्चा करेंगे।
https://www.youtube.com/@22scopestate/videos
पटना से महीप राज की रिपोर्ट


