CM नीतीश ने रजौली में कहा- 2005 में जो मिला वो बदहाल बिहार था

रजौली : बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान आज यानी छह नवंबर को पहले चरण का वोटिंग हो रही है। बिहार के 18 जिलों में सुबह सात बजे से वोटिंग शुरू है जो कि कुछ जगहों पर शाम सात बजे तक और बाकी जगहों पर शाम छह बजे तक मतदान होगा। दोपहर तीन बजे तक पूरे 18 जिलों में 53.77 फीसदी मतदान हुआ है। वहीं बिहार के सीएम नीतीश कुमार आज सुबह पटना से बख्तियारपुर में अपने गांव में जाकर वोटिंग किया और उसके बाद चुनाव प्रचार के लिए रवान हो गए।

Goal 7 22Scope News

2005 से पहले बिहार में कानून-व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं थी – नीतीश कुमार

वहीं सीएम नीतीश कुमार ने नवादा जिले के रजौली विधानसभा क्षेत्र में आज एनडीए प्रत्याशी लोजपा के बिमल राजवंशी के चुनाव प्रचार में पहुंचे। मस्कौर प्रखंड के बिजूबिगह में कहा कि बिहार 2005 में जो मिला वो बदहाल था। बिहार में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं था। आज 20 सालों में बिहार का विकास के साथ कानून व्यवस्था सुदृढ़ है। जो निकास की गति बनी है उसमें ब्रेक नहीं लगे। उसके लिए पुनः एनडीए की सरकार बनाइए। महागठबंधन जंगलराज की सरकार का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि सरकार युवा, महिला व बुजुर्ग सभी के लिए काम किया जो आगे पुनः आने पर और काम तीव्र गति से होगा।

यह भी पढ़े : CM नीतीश ने बख्तियारपुर में की वोटिंग, कहा- लोकतंत्र में मतदान केवल हमारा अधिकार ही नहीं, दायित्व भी है

अनिल कुमार की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img