जदयू के खुला अधिवेशन में बोले सीएम नीतीश- बीजेपी का हाल ऐसा होगा जो हर कोई देखेगा

पटना : जदयू के खुला अधिवेशन में उपस्थित सभी लोगों को संबोधित करते हुए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि उन्होंने जो किया है उन सबका जवाब मिलेगा. इनका तो ऐसा हाल होगा जो हर कोई देखेगा. इस पता 2024 में चल जाएगा. आज हम जहां हैं बेहतर तरीके से काम हो रहा है. उसमें ललन सिंह और बिजेंद्र यादव का योगदान बहुत बड़ा है. आज महागठबंधन एक हुआ है. सभी विपक्षी दल एकजुट हो रहे हैं.

cm nitish kumar1 22Scope News

देश का पीएम कैसा हो नीतीश कुमार जैसा हो लगे नारे

श्री कृष्ण मेमोरियल हॉल में जदयू का खुला अधिवेशन का आयोजन हो रहा है. जिसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह, संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा, महासचिव केसी त्यागी, मंत्री बिजेंद्र यादव, विजय चौधरी, अशोक चौधरी, संजय झा मौजूद है. नीतीश कुमार अधिवेशन में जैसे ही पहुंचे लोगों ने जमकर नारे लगाना शुरू कर दिया. लोगों ने मुख्यमंत्री के समर्थन में देश का पीएम कैसा हो नीतीश कुमार जैसा हो नारे लगाये.

cm nitish kumar12 22Scope News

पार्टी में नए लोगों को मिलेगा मौका

इससे पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने संबोधन में जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह को बधाई देते हुए कहा कि पार्टी में नए लोगों को मौका दीजिए. विभिन्न राज्यों के लोगों को मौका दीजिए. ये अधिवेशन हमारी पार्टी के नीति का अंग है.

जदयू के खुला अधिवेशन: दिल्ली वालों का प्रेस पर कब्ज़ा

केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए सीएम नीतीश ने कहा कि दिल्ली वाले लोगों प्रेस पर कब्ज़ा कर लिया है. उनको लिखने व बोलने कहां देता है. प्रेस वालों का तो विचार बहुत अच्छा होता है. बिहार में काम हुआ है और हो रहा है. गरीब व महादलित के लिए भी काम हुआ. पढ़ाई के लिए भी उचित व्यवस्था की गई. जनसंख्या नियंत्रण तभी होगा जब महिलाओं को शिक्षा मिलेगी. इसलिए हम महिलाओं को शिक्षा दे रहें हैं.

रिपोर्ट: प्रणव राज

Bokaro Hydra Accident: हाइड्रा की चपेट में आने से साइकिल सवार...

Bokaro Hydra Accident: चास थाना क्षेत्र के जोधाडीह मोड़ पर राष्ट्रीय उच्च पथ-32 पर हाइड्रा की चपेट में आने से एक साइकिल सवार की...

 Crime News: भभुआ की सब्जी मंडी में चाकूबाजी, 24 वर्षीय युवक...

बिहार के कैमूर जिले के भभुआ की सब्जी मंडी में चाकू मारकर 24 वर्षीय युवक की हत्या। परिजनों ने एकता चौक पर शव रखकर...

Parasnath News: पारसनाथ के जंगल में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम,...

गिरिडीह के पारसनाथ स्थित जिख्वाबेड़ा जंगल में पुलिस और CRPF के संयुक्त सर्च ऑपरेशन में 5 किलो का केन बम, कोडेक्स वायर और 38...