स्वतंत्रता दिवस पर गांधी मैदान में झंडोत्तोलन करेंगे CM नीतीश, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

पटना : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज ऐतिहासिक गांधी मैदान में 18वीं बार स्वतंत्रता दिवस के मौके पर झंडोत्तोलन करेंगे। गांधी मैदान में सुबह 9:30 बजे समारोह आयोजित होगा। इसके बाद सीएम अपना संबोधन शुरू करेंगे। सभी की नजरें नीतीश कुमार के संबोधन पर टिकी हुई है। ऐसा इसलिए, क्योंकि नीतीश कुमार स्वतंत्रता दिवस के मौके पर हर बार कोई ना कोई बड़ी घोषणा करते हैं। ऐसे में शिक्षकों से जुड़े दो बहुत ही महत्वपूर्ण मुद्दे हैं, जिस पर प्रदेश के लाखों शिक्षकों की नजरें टिकी हुई है।

यह भी देखें :

गांधी मैदान में स्वतंत्रता दिवस समारोह

पटना के गांधी मैदान में मुख्य समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए कड़ी सुरक्षा-व्यवस्था की गई है। इस दौरान अलग-अलग विभागों की ओर से झांकी भी निकाली जाएगी। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अलावे दोनों डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा भी मौजूद रहेंगे। सीएम नीतीश ने सोशल मीडिया एक्स पर ट्वीट किया है और लिखा है कि 78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राज्यवासियों एवं देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

यह भी पढ़े : स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर अलर्ट पर पटना रेल पुलिस

 

 

Jharkhand Weather Update: 27 अक्टूबर से बदलेगा मौसम, रांची समेत कई...

 झारखंड में 27 अक्टूबर से मौसम बदलने की संभावना है। रांची समेत कई इलाकों में बादल और हल्की बारिश के आसार हैं। बारिश के...

Bihar Greenfield Airport Project: सोनपुर और अजगैबीनाथ धाम में बनेंगे नए...

Bihar Greenfield Airport Project, पटना: बिहार में हवाई कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की दिशा में सोनपुर (सारण) और अजगैबीनाथ धाम (भागलपुर) में प्रस्तावित नए...

Mahabalipur Wrestling Competition: महाबलीपुर के 150 साल पुराने दंगल में राजू...

Mahabalipur Wrestling Competition, पटना: पालीगंज प्रखंड क्षेत्र के महाबलीपुर गांव में मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के अवसर पर करीब 150 वर्षों से चली...