CM नीतीश का ऐलान, अब बिहार में पत्रकारों को मिलेगा 15 हजार रुपए पेंशन

पटना : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ओर से बिहार में पात्र पत्रकारों के लिए बड़ा ऐलान किया गया है। बिहार पत्रकार सम्मान पेंशन योजना के तहत अब सभी पात्र पत्रकारों को हर महीने छह हजार रुपए की जगह 15 हजार रुपए पेंशन की राशि प्रदान की जाएगी। पत्रकारों के हित में यह फैसला बेहद ही खास माना जा रहा है।

Goal 7 22Scope News

मृत पत्रकारों की पत्नी को मिलने वाली पेंशन राशि भी बढ़ाई गई

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आगे लिखा है कि साथ ही बिहार पत्रकार सम्मान पेंशन योजना के अंतर्गत पेंशन प्राप्त कर रहे पत्रकारों की मृत्यु होने की स्थिति में उनके आश्रित पति/पत्नी को जीवनपर्यन्त प्रतिमाह तीन हजार रुपए की जगह 10 हजार रुपए की पेंशन राशि दिए जाने का निर्देश दिया है। यानि मृत्यु की स्थिति में पत्नी को मिलने वाले पेंशन की राशि भी में सात हजार रुपयों की बढ़ोतरी की गई है।

तेजस्वी ने बेइज्जत किया तो नीतीश ने पत्रकारों की तारीफ की

सीएम नीतीश ने अंत में लिखा है कि लोकतंत्र में पत्रकारों की महत्वपूर्ण भूमिका है। वे लोकतंत्र के चौथे स्तंभ हैं और सामाजिक विकास में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। पत्रकारों की सुविधाओं का हमलोग शुरू से ख्याल रख रहे हैं ताकि वे निष्पक्ष होकर अपनी पत्रकारिता कर सकें और सेवानिवृत्ति के उपरांत सम्मानजनक तरीके से अपना जीवन-यापन कर सकें। माना जा रहा है कि जिस तरह से तेजस्वी यादव ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकार के सूत्र को मूत्र कह बेइज्जत किया था, उसका जवाब नीतीश ने पत्रकारों को तोहफा देकर दिया है।

यह भी देखें :

CM नीतीश ने ट्वीट करके दी जानकारी

सीएम नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया एक्स पर ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने लिखा है कि मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि बिहार पत्रकार सम्मान पेंशन योजना के तहत अब सभी पात्र पत्रकारों को हर महीने छह हजार रुपए की जगह 15 हजार रुपए पेंशन की राशि प्रदान करने का विभाग को निर्देश दिया है। साथ ही बिहार पत्रकार सम्मान पेंशन योजना के अंतर्गत पेंशन प्राप्त कर रहे पत्रकारों की मृत्यु होने की स्थिति में उनके आश्रित पति/पत्नी को जीवनपर्यन्त प्रतिमाह तीन हजार रुपए की जगह 10 हजार रुपए की पेंशन राशि दिए जाने का निर्देश दिया है। लोकतंत्र में पत्रकारों की महत्वपूर्ण भूमिका है। वे लोकतंत्र के चौथे स्तंभ हैं और सामाजिक विकास में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। पत्रकारों की सुविधाओं का हमलोग शुरू से ख्याल रख रहे हैं ताकि वे निष्पक्ष होकर अपनी पत्रकारिता कर सकें और सेवानिवृत्ति के उपरांत सम्मानजनक तरीके से अपना जीवन-यापन कर सकें।

यह भी पढ़े : फ्री बिजली की स्कीम बिहार तक पहुंची, नीतीश का बड़ा ऐलान, 125 यूनिट फ्री देगी सरकार

विवेक रंजन की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img