CM Nitish के बेटे आयेंगे राजनीति में? चुनाव को लेकर लोगों से की अपील

पटना: बड़ी खबर राजधानी पटना के बख्तियारपुर से है जहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने लोगों से आगामी विधानसभा चुनाव में नीतीश कुमार को एक बार फिर मुख्यमंत्री बनाने की अपील की। दरअसल निशांत कुमार मुख्यमंत्री के साथ बख्तियारपुर में प्रसिद्द स्वतंत्रता सेनानियों के प्रतिमा स्थल पर आयोजित राजकीय समारोह में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान निशांत कुमार से जब पत्रकारों ने बात करने की कोशिश की तो उन्होंने कहा कि इस वर्ष मैं पहली बार मीडिया से बात कर रहा हूं।

सबसे पहले राज्य और देश के वासियों को नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं। उन्होंने कहा कि मेरे दादाजी स्वतंत्रता सेनानी रहे थे। वे देश की आजादी के लिए जेल भी गए थे। आज यहां राजकीय सम्मान का दर्जा दिया गया था। मैं अपने दादाजी के साथ ही चार अन्य दादा जी की प्रतिमा पर हमलोग आज माल्यार्पण करने पहुंचे हैं। वहीं 2025 विधानसभा चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि इस वर्ष बिहार में चुनाव है तो मैं आपलोगों से अपील करूँगा कि एक बार फिर आप लोग मेरे पिताजी की पार्टी को जीत दिलाएं। वहीं निशांत कुमार के राजनीति में आने के सवाल को उन्होंने टाल दिया।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    Lalu बिहार में कांग्रेस को अगले 50 वर्ष तक पनपने नहीं देंगे, राहुल के बिहार दौरे पर…

बाढ़, पटना से विकास कुमार की रिपोर्ट

CM Nitish CM Nitish CM Nitish

CM Nitish

Highlights

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!