सहरसा में CM नीतीश की फिसली जुबान, लालू पर…

सहरसा: लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के मतदान के लिए चुनाव प्रचार में मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहरसा पहुंचे। सहरसा में सीएम नीतीश ने जदयू प्रत्याशी दिनेश चंद्र यादव के समर्थन में लोगों से मतदान की अपील की। इस दौरान नीतीश ने विपक्ष पर जम कर हमला भी बोला और कहा कि पहले न तो सही से विकास का काम होता था न शिक्षा स्वास्थ्य की सुविधाएं थी।

जब से हम सरकार में आए हैं बिहार में हर सुविधाओं में बढ़ोतरी की है और विकास का भी काम हुआ है। पहले स्कूलों में अधिकतम लड़के ही पढ़ने जाते थे लेकिन अब लड़कियां भी आती हैं। वहीं रोजगार के बारे में बोलते हुए सीएम नीतीश की जुबान एक बार फिसली और उन्होंने कहा कि हमने अपने कार्यकाल में 8 हजार लोगों को नौकरी दी। हालांकि उन्हें अपनी गलती का अहसास तुरंत हो गया और सुधारते हुए उन्होंने कहा कि हमने 8 लाख लोगों को नौकरी दी।

अब देखिये बिहार में कहीं हिंदू मुस्लिम का झगड़ा नहीं होता है लेकिन अगर उनकी बात में जाइएगा तो फिर से झगड़ा करवाएगा। लोग बाल बच्चा को आगे बढ़ाता है। एक बार फिर नीतीश ने लालू यादव पर कटाक्ष करते हुए कहा कि 9 बच्चा पैदा कर लिया, अब आप ही बताइये इतना बच्चा पैदा करना चाहिए। अब अपने बेटा बेटी को आगे बढ़ा रहे हैं। हमलोग अपने बेटा बेटी को नहीं बढ़ाए हैं।

मेरे लिए तो पूरा बिहार ही मेरा परिवार है, हम बिहार के लोगों को आगे बढ़ाते हैं। नौकरी देने की बात पर भी नीतीश कुमार ने कहा कि फैसला हमने लिया था नौकरी का, योजना हमने बनाई और अब कहता है कि हमने नौकरी दी। अभी तक हमने 8 लाख नौकरी दी। अभी चार लाख नौकरी पर और काम चल रहा है। हमारा योजना 10 लाख लोगों को नौकरी देने की योजना है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें- JDU ने प्रेस कांफ्रेंस में RJD पर किया जबरदस्त हमला

CM CM CM CM

CM

Highlights

Saffrn

Trending News

Job Fraud Case: साउथ अफ्रीका नौकरी के नाम पर 9.50 लाख...

रांची में साउथ अफ्रीका नौकरी दिलाने के नाम पर 5 युवकों से 9.50 लाख की ठगी, फर्जी वीजा-टिकट का खुलासा, दो आरोपी पर केस...

Jharkhand Scam Alert: बोकारो के बाद हजारीबाग में 15.41 करोड़ की...

 झारखंड में हजारीबाग से 15.41 करोड़ की अवैध निकासी का मामला, बोकारो के बाद दूसरा बड़ा खुलासा, सभी 33 ट्रेजरी की जांच होगी।Jharkhand Scam...

Gas Crisis Update: इंडेन में तकनीकी गड़बड़ी से बढ़ी परेशानी, DSC...

 इंडेन गैस में तकनीकी समस्या से DSC कोड में देरी, रांची में 65 हजार बैकलॉग, उपभोक्ताओं को 2-10 दिन तक इंतजार करना पड़ रहा।Gas...

Bihar Politics Update: नई सरकार का Countdown शुरू, नीतीश 14 अप्रैल...

 बिहार में नई सरकार का काउंटडाउन शुरू, नीतीश कुमार 14 अप्रैल को देंगे इस्तीफा, भाजपा कोर कमेटी करेगी नए मुख्यमंत्री पर फैसला।Bihar Politics Update...

झारखण्ड की मुख्य खबरें : 9 अप्रैल 2026

झारखण्ड की मुख्य खबरेंझारखण्ड की आज की बड़ी खबरें: रामगढ़ जिले में सीसीएल की सिरका परियोजना में लगी भीषण आग ने प्रबंधन की तैयारियों...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img