CM ने लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर दी श्रद्धांजलि

पटना : भारत रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर राजकीय समारोह का आयोजन पटेल चौक, चितकोहरा पुल के निकट सरदार वल्लभ भाई पटेल प्रतिमा प्रांगण में किया गया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्व. सरदार वल्लभ भाई पटेल की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बिहार विधानसभा के अध्यक्ष नंद किशोर यादव, जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी, सूचना एवं जन-संपर्क मंत्री महेश्वर हजारी, सांसद देवेश चंद्र ठाकुर, विधायक अनिल कुमार, विधायक कृष्ण कुमार मंटू, विधान पार्षद संजय कुमार सिंह उर्फ गांधीजी, विधान पार्षद कुमुद वर्मा, पूर्व मंत्री श्याम रजक, जदयू के राष्ट्रीय महासचिव मनीष कुमार वर्मा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. एस सिद्धार्थ, बिहार राज्य नागरिक परिषद् के पूर्व महासचिव अरविंद कुमार सहित अनेक सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने स्व. सरदार वल्लभ भाई पटेल की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर सूचना एवं जन-संपर्क विभाग के कलाकारों द्वारा आरती पूजन, भजन-कीर्तन, बिहार गीत एवं देशभक्ति गीत के कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए और उनके व्यक्तित्व, कृतित्व तथा राष्ट्र निर्माण में उनके द्वारा दी गई त्याग, बलिदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

यह भी देखें :

मुख्यमंत्री ने स्व. इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

भारत की पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर आज पटना के शेखपुरा स्थित इंदिरा गांधी इन्स्टीच्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज के प्रांगण में अवस्थित स्व. इंदिरा गांधी की प्रतिमा प्रांगण में राजकीय समारोह का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्व. इंदिरा गांधी की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें शत्-शत् नमन किया तथा भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

Nitish Indra 22Scope News
मुख्यमंत्री ने स्व. इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बिहार विधानसभा के अध्यक्ष नंद किशोर यादव, जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी, सूचना एवं जन-संपर्क मंत्री महेश्वर हजारी, विधान पार्षद संजय कुमार सिंह उर्फ गांधीजी, विधान पार्षद कुमुद वर्मा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. एस सिद्धार्थ, इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान के निदेशक डॉ. बिन्दे प्रसाद, इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान के अधीक्षक डॉ. मनीष मंडल, बिहार राज्य नागरिक परिषद् के पूर्व महासचिव अरविंद कुमार सहित अनेक सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने स्व. इंदिरा गांधी की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया तथा सूचना एवं जन-संपर्क विभाग के कलाकारों द्वारा भजन, बिहार गीत एवं देश भक्ति गीतों का गायन प्रस्तुत किया गया।

यह भी पढ़े : राष्ट्रीय एकता दिवस पर पटना पुलिस ने लिया संकल्प

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img