CM Yogi ने जनता की समस्याओं पर तुरंत एक्शन लेने का दिया निर्देश

डिजिटल डेस्क :  CM Yogi ने जनता की समस्याओं पर तुरंत एक्शन लेने का दिया निर्देश। मंगलवार को बुढ़वा मंगल मद्देनजर CM Yogi आदित्यनाथ गोरखपुर प्रवास पर हैं लेकिन मंगलवार की अलसुबह ठंड में प्रदेश के दूरदराज से अपनी फरियाद लेकर पहुंचने आमजन की समस्याओं को उन्होंने पूरी तल्लीनता से सुना और निराकरण के आदेश दिए।

CM Yogi ने अधिकारियों को चेताया कि हर पीड़ित की समस्या पर तत्काल एक्शन लें। इसमें हीलाहवाली अक्षम्य होगी।

CM Yogi बोेले – किसी के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा…

कड़ाके की ठंड के बावजूद CM Yogi आदित्यनाथ ने मंगलवार को जनता दर्शन में पहुंचे लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और त्वरित व संतुष्टिपरक समाधान का भरोसा दिया। गोरखनाथ मंदिर प्रवास के दौरान मंगलवार सुबह मु CM Yogi आदित्यनाथ ने जनता दर्शन में करीब 100 लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं।

सबके प्रार्थना पत्रों को संबंधित अधिकारियों को संदर्भित करते हुए CM Yogi ने त्वरित और संतुष्टिपरक निस्तारण का निर्देश देने के साथ लोगों को भरोसा दिलाया कि सरकार हर पीड़ित की समस्या का समाधान कराने के लिए दृढ़ संकल्पित है। CM Yogi ने आश्वस्त किया कि किसी के साथ अन्याय नहीं दिया जाएगा।

मंगलवार को गोरखपुर में फरियादियों तक समस्या जानने पहुंचे सीएम योगी
मंगलवार को गोरखपुर में फरियादियों तक समस्या जानने पहुंचे सीएम योगी

गोरखनाथ मंदिर में कुर्सियों पर बैठे हर फरियादी तक समस्या जानने खुद पहुंचे CM Yogi

प्रतिकूल मौसम को देखते हुए जनता दर्शन का आयोजन मंदिर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन में किया गया। यहां कुर्सियों पर बैठाए गए लोगों तक CM Yogi खुद पहुंचे और एक-एक फरियादी से मिले। CM Yogi के समक्ष जनता दर्शन में कई लोग इलाज के लिए आर्थिक सहायता की गुहार लेकर पहुंचे थे।

मंगलवार को गोरखपुर में फरियादियों तक समस्या जानने पहुंचे सीएम योगी
मंगलवार को गोरखपुर में फरियादियों तक समस्या जानने पहुंचे सीएम योगी

CM Yogi ने उन्हें आश्वस्त किया कि सरकार इलाज के लिए भरपूर मदद करेगी। उनके प्रार्थना पत्रों को अधिकारियों को हस्तगत करते हुए CM Yogi ने निर्देश दिया कि इलाज से जुड़ी इस्टीमेट की प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूर्ण करा कर शासन में उपलब्ध कराया जाए। एक महिला के इलाज संबंधी फरियाद पर CM Yogi ने अफसरों से कहा कि मेडिकल कॉलेज या किसी अन्य उच्च स्तरीय अस्पताल में इलाज कराया जाए।

मंगलवार को गोरखपुर में फरियादियों की समस्या सुनते सीएम योगी
मंगलवार को गोरखपुर में फरियादियों की समस्या सुनते सीएम योगी

राजस्व व पुलिस से जुड़े मामलों को पूरी पारदर्शिता व निष्पक्षता के साथ निस्तारित करने का निर्देश देते हुए CM Yogi  ने कहा कि किसी के साथ भी अन्याय नहीं होना चाहिए। यदि कोई किसी की भूमि पर जबरन कब्जा कर रहा हो तो उसे कानून सम्मत सबक सिखाया जाए।

गोरखपुर में गौसेवा करते सीएम योगी
गोरखपुर में गौसेवा करते सीएम योगी

गोरखनाथ मंदिर में गौसेवा करते हुए CM Yogi ने गोवंशों को दुलारा और खिलाए गुड़…

गोरखनाथ मंदिर प्रवास के दौरान CM Yogi आदित्यनाथ की दिनचर्या परंपरागत रही। मंगलवार प्रातःकाल गुरु गोरखनाथ का दर्शन पूजन करने, अपने गुरुदेव ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की समाधि स्थल पर शीश नवाने के बाद CM Yogi  मंदिर परिसर का भ्रमण करते हुए मंदिर की गोशाला में पहुंचे।

गोरखपुर में गौसेवा करते सीएम योगी
गोरखपुर में गौसेवा करते सीएम योगी

यहां CM Yogi  ने कुछ समय बिताया और गोसेवा की। CM Yogi  ने गोवंश को खूब दुलारने के बाद उन्हें गुड़ खिलाया और गोशाला के भी कार्यकर्ताओं को देखभाल के लिए जरूरी निर्देश दिए।

Jharkhand BJP Cell Appointment 2026: आदित्य साहू की सहमति से BJP...

Jharkhand BJP Cell Appointment 2026: भारतीय जनता पार्टी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू की सहमति से प्रदेश स्तर पर विभिन्न प्रकोष्ठों के संयोजक...

BCCL Central Hospital Dhanbad: धनबाद में अब कैंसर और हृदय रोग...

BCCL Central Hospital Dhanbad: बीसीसीएल के केंद्रीय अस्पताल धनबाद में कैंसर और हृदय रोग के इलाज की विशेषज्ञ सुविधा शुरू करने की तैयारी तेज...

Jharkhand DGP Tadasha Mishra: DGP तदाशा मिश्रा की नियुक्ति पर क्यों...

Jharkhand DGP Tadasha Mishra: झारखंड की पुलिस महानिदेशक (DGP) तदाशा मिश्रा की नियुक्ति को लेकर सुप्रीम कोर्ट में गंभीर सवाल उठाए गए हैं। मामले...