CM Yogi की सरकार ने यूपी में 8 साल में 7.50 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देने का किया दावा

लखनऊ : CM Yogi की सरकार ने यूपी में 8 साल में 7.50 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देने का किया दावा। CM Yogi आदित्यनाथ ने यूपी में अपनी सरकार के 8 साल पूरे होने पर प्रदेश के हर जनपद में लगने वाले मेले के क्रम में कुछ अहम जानकारियां लोगों से साझा करने की तैयारी की है।

इस क्रम में लोगों से विशेषकर युवाओं और हर परिवार से सीधे कनेक्ट करने वाले रोजगार के मुद्दे पर सरकारी नौकरी के आंकड़े की तथ्यात्मक जानकारी साझा करना तय किया है।

CM Yogi की ओर से दावा किया गया है कि – ‘प्रदेश सरकार के आठ साल के कार्यकाल में मिशन रोजगार ने गति पकड़ी है। इस दौरान साढ़े 7 लाख से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी दी गई है।

…लोक सेवा आयोग और अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के माध्यम से लगभग 95 हजार अभ्यर्थियों का चयन किया गया। मिशन रोजगार की इस गति से प्रदेश को सशक्त करने में काफी मदद मिलेगी।’

ई-अधियाचन पोर्टल रोजगार में मददगार

इसी क्रम में CM Yogi आदित्यनाथ की 8 साल के कार्यकाल में युवाओं को सरकारी नौकरी मिलने में हुई उल्लेखनीय उपलब्धियों का ब्योरा गिनाया गया है। इसी क्रम में बताया गया है कि –  ‘CM Yogi आदित्यनाथ ने भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी और त्वरित बनाने के लिए ई-अधियाचन पोर्टल की शुरुआत की।

…इससे समूह क, ख और ग के पदों पर चयन प्रक्रिया में तेजी आई। कोविड महामारी के दौरान भी सरकार ने भर्ती प्रक्रिया को जारी रखा। लोक सेवा आयोग ने 1 अप्रैल 2017 से 20 मार्च 2025 तक 48593 अभ्यर्थियों का चयन किया।

…सबसे अधिक अभ्यर्थियों का चयन 2019-20 में 13893 रहा व 2024-25 में अब तक 1918 युवाओं का चयन हुआ है।

…इसी तरह अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने 46032 अभ्यर्थियों का चयन किया। इसमें 2022-23 में सर्वाधिक 11800 युवाओं का चयन किया गया। 2024-25 में अब तक 6106 युवाओं को अवसर मिला है।’

CM Yogi Adityanath
CM Yogi Adityanath

75 फीसदी युवाओं को यूपी में ही रोजगार देने पर जोर

CM Yogi आदित्यनाथ की सरकार के 8 साल के कार्यकाल की युवाओं के लिहाज से रही उपलब्धियों का ब्योरा देते हुए उद्यमशीलता विभाग के प्रमुख सचिव डॉ. हरिओम ने कहा कि – ‘…हमारा प्रयास होगा कि 20 फीसदी युवाओं को स्वरोजगार व उद्यमिता के लिए प्रेरित किया जाए। …इसे देखते हुए कौशल विकास मंत्रालय को भी सुझाव दिए गए हैं।

…उनकी ओर से जारी होने वाली गाइडलाइन में इसे शामिल करने पर सहमति दी गई है। इसी आधार पर कौशल विकास मिशन युवाओं को नए-नए ट्रेड में प्रशिक्षित भी कर रहा है। …कौशल विकास मिशन युवाओं को कंपनियों में सेवायोजित कराने का अभियान चला रहा है।

…इसके लिए कंपनियों से यह सुनिश्चित कराने का भी प्रयास होगा कि वे 75 फीसदी युवाओं को प्रदेश में ही रोजगार दें।

…मिशन ने इस संबंध में कंपनियों को निर्देश जारी किए हैं। …मिशन का प्रयास है कि युवाओं को न सिर्फ बेहतर सेवायोजन हो, बल्कि उन्हें अच्छा मानदेय-वेतन मिले।’

CM Yogi
CM Yogi

CM Yogi मिशन रोजगार में 3 योजनाओं पर कर रहे हैं काम

CM Yogi आदित्यनाथ मिशन रोजगार को परवान चढ़ाने के लिए गंभीरता से जुटे हैं। इसके लिए अलग-अलग स्तर पर निरंतर प्रयास जारी है।

व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास और उद्यमशीलता विभाग के प्रमुख सचिव डॉ. हरिओम ने बताया कि –‘…हम तीन प्रमुख योजनाओं पर काम शुरू कर चुके हैं। इसके तहत पहला निर्देश सेवायोजन के लिए आने वाली कंपनियों को दिया गया है कि वे 75 फीसदी युवाओं को प्रदेश में ही रोजगार दिलाएं। इ

…ससे एक तो हम समय-समय पर इनकी जांच कराते रहेंगे। क्योंकि कई बार कंपनियां कुछ दिन बाद ही युवाओं को हटा देती हैं। …वहीं, 75 फीसदी युवाओं को प्रदेश में ही नौकरी मिलने से हमारी अर्थव्यवस्था और भी बेहतर होगी।

…कई कंपनियां अभी भी युवाओं को 8-10 हजार रुपये महीने मानदेय-वेतन पर रखती हैं। उन्हें निर्देश दिया गया है कि युवाओं को न्यूनतम 12 हजार रुपये मासिक दिया जाए। …ताकि युवा अपना खर्च बेहतर तरीके से पूरा कर सकें। कंपनियों से इसे सुनिश्चित कराया जाएगा।’

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img