CM Yogi ने यूपी के प्रथम मुख्यमंत्री पं. गोविन्द बल्लभ पंत को 137वीं जयन्ती पर दी भावभीनी श्रद्धांजलि

लखनऊ : CM Yogi ने यूपी के प्रथम मुख्यमंत्री पं. गोविन्द बल्लभ पंत को 137वीं जयन्ती पर दी भावभीनी श्रद्धांजलि। CM Yogi आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री तथा भारत के पूर्व गृह मंत्री भारत रत्न पं. गोविन्द बल्लभ पंत की 137वीं जयन्ती पर आज मंगलवार को यहां लोक भवन स्थित उनकी प्रतिमा के सम्मुख चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पं. गोविन्द बल्लभ पंत एक महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के नेतृत्व में चले स्वाधीनता आन्दोलन में उन्होंने बढ़-चढ़ कर भाग लिया।

CM Yogi बोले –पं. पंत राजस्व क्षेत्र में गरीबों के लिए काम

CM Yogi ने यूपी के पहले सीएम स्व. पंत के बारे में कहा कि उनकी कर्मठता, राष्ट्र निष्ठा और संगठन क्षमता को ध्यान में रखकर उन्हें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद का दायित्व दिया गया।

स्वतंत्र भारत में और देश में प्रथम आम चुनाव के उपरान्त उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री के रूप में पं. गोविन्द बल्लभ पंत ने प्रदेश की जनता के लिए बुनियादी सुविधाएं विकसित करने तथा शिक्षा, स्वास्थ्य और उस समय के इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेन्ट के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार की।

विकास की इस आधारशिला पर वर्तमान उत्तर प्रदेश आधारित है। पंत जी के द्वारा राजस्व क्षेत्र में किये गये रिफॉर्म आज भी गरीबों को न्याय प्रदान करते हैं।

CM Yogi बोले – राजभाषा हिन्दी के लिए स्व. पंत के प्रयास स्तुतितुल्य

मुख्यमंत्री ने कहा कि पं. गोविन्द बल्लभ पंत को वर्ष 1955 में भारत के गृह मंत्री के रूप में कार्य करने का अवसर प्राप्त हुआ। 7 मार्च, 1961 को उनका निधन हो गया। राजभाषा हिन्दी के लिए उनके प्रयास स्तुतितुल्य हैं।

पं. गोविन्द बल्लभ पंत ने देश और प्रदेश की सेवा की तथा उत्तर प्रदेश को तत्कालीन समय में विकास का एक मॉडल देने का प्रयास किया। देश की स्वाधीनता, अविभाजित उत्तर प्रदेश के विकास और देश की आन्तरिक सुरक्षा के लिए उनके प्रयासों को स्मरण करते हुए देश ने अपने सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार भारत रत्न से उन्हें सम्मानित किया।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह, एमएसएमई मंत्री राकेश सचान, कृषि राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख, लखनऊ की महापौर सुषमा खर्कवाल, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री संजय प्रसाद, निदेशक सूचना शिशिर आदि मौजूद थे।

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img