सीएम योगी बोले – यूपी में 5 करोड़ 11 लाख लोगों को गोल्डेन कार्ड जारी, लखनऊ में किया ने हेल्थ सिटी विस्तार हॉस्पिटल का लोकार्पण

डिजीटल डेस्क : सीएम योगी बोले – यूपी में  5 करोड़ 11 लाख लोगों को गोल्डेन कार्ड जारी,  लखनऊ में किया ने हेल्थ सिटी विस्तार हॉस्पिटल का लोकार्पण। गुरूवार को लखनऊ के गोमती नगर विस्तार में हेल्थ सिटी विस्तार हॉस्पिटल का लोकार्पण करने के उपरान्त अपने विचार व्यक्त करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश देश की सर्वाधिक आबादी वाला राज्य है। यहां 25 करोड़ की आबादी निवास करती है। देश की सर्वाधिक युवा आबादी प्रदेश में निवास करती है। इनकी आकांक्षाओं के अनुरूप इन्हें विकास और रोजगार से जोड़ने तथा सरकारी संस्थाओं और सेवा में सम्मानजनक स्थान दिलाने के लिए सरकार के स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन निजी क्षेत्र की सहभागिता के बिना इन्हें विस्तार नहीं दिया जा सकता है।  गत 10 वर्षों में देश में स्वास्थ्य के क्षेत्र में बहुत परिवर्तन हुआ है। आज स्वास्थ्य के क्षेत्र में आयुष्मान भारत तथा मुख्यमंत्री जन आरोग्य जैसी योजनाएं संचालित हो रही हैं।

सीएम योगी ने कहा कि अकेले उत्तर प्रदेश में 5 करोड़ 11 लाख लोगों को गोल्डेन कार्ड जारी किये गये हैं। यह लोग किसी भी इम्पैनल्ड हॉस्पिटल से प्रतिवर्ष  5 लाख रुपये की स्वास्थ्य सेवा प्राप्त कर सकते हैं। हमने राज्य सरकार के स्वास्थ्य केन्द्रों के सुदृढ़ीकरण की दिशा में कदम बढ़ाएं हैं। यदि कोई व्यक्ति अपने उपचार के लिए जनप्रतिनिधियों के माध्यम से अथवा स्वयं उन्हें पत्र लिखता है तो उसे मुख्यमंत्री राहत कोष से भी धनराशि उपलब्ध करायी जाती है। अब तक 1 लाख 88 हजार लोगों को मुख्यमंत्री राहत कोष से उपचार के लिए धनराशि उपलब्ध करायी गई है। मुख्यमंत्री जी ने कहा कि लखनऊ में एसजीपीजीआई, केजीएमयू तथा राम मनोहर लोहिया हॉस्पिटल सहित अन्य हॉस्पिटल की सेवाओं में विस्तार किया गया है। वहां आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। आज हर व्यक्ति निश्चिंत है कि वह भी उपचार का लाभ प्राप्त कर सकता है। सरकार की इस सुविधा से जब डॉक्टर्स की एक टीम भी जुड़ जाती है, तो इसके परिणाम भी इसी रूप में दिखायी देते हैं। लखनऊ में स्वामी विवेकानन्द पॉलीक्लीनिक से शुरू हुई यात्रा आज 300 बेड के सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल के रूप में हम सभी को देखने को मिल रही है।

सीएम योगी बोले – निवेश की पहली शर्त कानून का राज है

सीएम योगी आदित्यनाथ ने हेल्थ सिटी विस्तार हॉस्पिटल के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. संदीप कपूर तथा उनकी टीम को बधाई देते हुए कहा कि इन्वेस्टर्स समिट के माध्यम से जो एमओयू किया गया था।आज यह 300 बेड के सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल के रूप में बनकर तैयार हुआ हैजिसका लोकार्पण करने का अवसर उन्हें प्राप्त हुआ है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2017 में सरकार बनने के बाद हमने प्रदेश की सम्भावनाओं को आगे बढ़ाने का कार्य प्रारम्भ किया। हमने प्रदेश में ईमानदारी और पारदर्शी तरीके से साढ़े छह लाख सरकारी नौकरियां देने में सफलता प्राप्त की। इस दौरान फरवरी, 2018 में प्रदेश में पहला इन्वेस्टर्स समिट आयोजित कर राज्य में निवेश की सम्भावनाओं के द्वार खोले गए। सीएम बोले कि निवेश की पहली शर्त कानून का राज है। निवेशकों को सुरक्षा मिले तथा उनकी पूंजी भी सुरक्षित रहे, यह निवेश की प्राथमिक आवश्यकता है। वर्ष 2017 से पहले यह स्थिति उत्तर प्रदेश में नहीं थी। उस समय प्रदेश में कोई निवेशक निवेश करने के लिए आना नहीं चाहता था। यहां पहले से जिन निवेशकों ने निवेश किया था। वह भी अपना निवेश समेटना चाहते थे। प्रदेश में हर दूसरे तीसरे दिन एक दंगा होता था। बेटियां तथा व्यापारी सुरक्षित नहीं थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने अपराध और अपराधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति से कार्य किया। इस दिशा में प्रदेश सरकार द्वारा जो कदम उठाए गए, आज देश उन्हें एक मॉडल के रूप में स्वीकार करता है। इनसे प्रदेश में निवेश की नई सम्भावनाओं ने पंख फैलाने प्रारम्भ किए। वर्ष 2017 के अन्त में प्रदेश में इन्वेस्टर्स समिट के आयोजन के लिए प्रयास प्रारम्भ किए गए। उस समय लोगों ने कहा कि प्रदेश में निवेश का माहौल नहीं है। लेकिन उन्हें विश्वास था कि लोग आएंगे, हम प्रयास तो करें। उस समय प्रथम इन्वेस्टर्स समिट के आयोजन के माध्यम से हमें  4 लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए थे। फरवरी, 2023 में सम्पन्न यूपी  ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के माध्यम से यह निवेश प्रस्ताव बढ़कर 40 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गए। यह निवेश देश के अन्य राज्यां के लिए एक मानक बना। लोगों ने इसे निवेश का सफलतम मॉडल बताया।

लखनऊ में गुरूवार को एक नए अस्पताल का लोकार्पण करते सीएम योगी
लखनऊ में गुरूवार को एक नए अस्पताल का लोकार्पण करते सीएम योगी

मुख्यमंत्री बोले – निवेश छोटा हो या बड़ा, वह विकास के द्वार खोलता है              

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि निवेश छोटा हो या बड़ा वह विकास के द्वार खोलता है। यह निवेश युवाओं की आकांक्षाओं को उड़ने के लिए पंख देता है और उन्हें रोजगार से जोड़ता है। एक हॉस्पिटल सेवा का माध्यम होने के साथ ही, अनेक परिवारां की आजीविका का साधन भी बनता है। यह हॉस्पिटल नर्सिंग के क्षेत्र में बेटियों के लिए, पैरामेडिकल स्टाफ के लिए तथा डॉक्टर्स के लिए उनके कैरियर को आगे बढ़ाने हेतु एक प्लेटफॉर्म भी है। यहां अनेक लोग हाउसकीपिंग स्टाफ के रूप में रखे गए होंगे, जो इसके माध्यम से अपने परिवार की आजीविका को सम्मानजनक ढंग से आगे बढ़ाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि विगत 10 वर्षों में देश में स्वास्थ्य के क्षेत्र में बहुत परिवर्तन हुआ है। आज स्वास्थ्य के क्षेत्र में आयुष्मान भारत तथा मुख्यमंत्री जन आरोग्य जैसी योजनाएं संचालित हो रही हैं। अकेले उत्तर प्रदेश में 5 करोड़ 11 लाख लोगों को गोल्डेन कार्ड जारी किये गये हैं।

सीएम योगी ने बताया – लखनऊ में बनाया जा रहा गोमती नदी के समानान्तर ग्रीन कॉरिडोर    

मुख्यमंत्री ने हेल्थ सिटी विस्तार हॉस्पिटल के प्रबन्धन का आह्वान किया कि वह आयुष्मान भारत योजना से जुड़े। निजी क्षेत्र और सरकारी संस्थान मिलकर एक स्वस्थ प्रतिस्पर्धा के साथ कार्य करेंगे तो हमें उत्तर प्रदेश के साथ ही पड़ोसी राज्यों की स्वास्थ्य की आवश्यकताओं की पूर्ति करने में सफलता प्राप्त होगी। इसी क्रम में मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि लखनऊ प्रदेश की सबसे बड़ी सिटी होने के साथ ही राजधानी भी है। राजधानी में लोगों को मेट्रो के रूप में पब्लिक ट्रांसपोर्ट की बेहतरीन सुविधा प्राप्त हो रही है। यातायात की बेहतरीन सुविधा के लिए यहां गोमती नदी के समानान्तर ग्रीन कॉरिडोर बनाया जा रहा हैजिससे जाम की समस्या का समाधान हो जाएगा। शहीद पथ के साथ-साथ किसान पथ के रूप में एक रिंग रोड लखनऊ के बाहर-बाहर उपलब्ध करायी जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हेल्थ सिटी विस्तार हॉस्पिटल के प्रबन्धन ने प्रदेश सरकार से जो एम0ओ0यू0 किया था उसे साकार रूप प्रदान किया है। जो लोग एमओयू पर सन्देह करते है, उन्हें यह हॉस्पिटल देखना चाहिए। यह हॉस्पिटल बहुत अच्छा बना है। यह इन्वेस्टर्स समिट का एक प्रतिफल है,जो गोमती नगर विस्तार में देखने को मिल रहा है। हॉस्पिटल के उद्घाटन के अवसर पर बरसात भी हो रही है। इसका तात्पर्य है कि यह कार्य पवित्र हृदय से किया गया है। इसका लाभ यहां के निवासियों को प्राप्त होगा। इसी प्रकार अलग-अलग सेक्टर्स में अनेक निवेशक अपना निवेश करके उत्पादन प्रारम्भ कर चुके हैं। इस अवसर पर लखनऊ की महापौर सुषमा खर्कवाल, विधायक योगेश शुक्ल, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री एवं सूचना संजय प्रसाद, निदेशक सूचना शिशिर कुमार आदि मौजूद रहे।

Bihar Greenfield Airport Project: सोनपुर और अजगैबीनाथ धाम में बनेंगे नए...

Bihar Greenfield Airport Project, पटना: बिहार में हवाई कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की दिशा में सोनपुर (सारण) और अजगैबीनाथ धाम (भागलपुर) में प्रस्तावित नए...

Mahabalipur Wrestling Competition: महाबलीपुर के 150 साल पुराने दंगल में राजू...

Mahabalipur Wrestling Competition, पटना: पालीगंज प्रखंड क्षेत्र के महाबलीपुर गांव में मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के अवसर पर करीब 150 वर्षों से चली...

Purnia Kidnapping Allegation: बीमा भारती के बेटे राजा मंडल पर नाबालिग...

Purnia Kidnapping Allegation: बिहार की पूर्व मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की प्रदेश उपाध्यक्ष बीमा भारती के पुत्र राजा मंडल पर एक लकड़ी...