अयोध्या में बोले सीएम योगी – जो कहा वो करके भी दिखाया, 500 साल बाद भव्य दिवाली

डिजीटल डेस्क : अयोध्या में बोले सीएम योगी – जो कहा वो करके भी दिखाया, 500 साल बाद भव्य दिवाली। देश में दीपावली की धूम है लेकिन इस धूम की भव्यता बुधवार शाम को अयोध्या की भव्यता देखते ही बन रही है।

सीएम योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र शेखावत, प्रदेश के दोनों उपमुख्यमंत्री समेत तमाम मंत्री और राजनेता के साथ ही संत और साधु समाज के लोग भी आम श्रद्धालुओं के संग अयोध्या पहुंचे हैं एवं अयोध्यावासी भी पूरे उत्साह से उनके आतिथ्य में जुटे दिख रहे हैं।

यहां हो रहे पूरे आयोजन में सीएम योगी आदित्यनाथ ने ही बुधवार को अगुवाई की। उनकी अगुवाई में अयोध्या में बुधवार को विधिवत दीपोत्सव 2024 का शुभारंभ हुआ। इस मौके पर अपने संबोधन में सीएम योगी ने चुने हुए शब्दों को इस्तेमाल किया।

सीएम योगी ने कहा – ‘अयोध्या में 500 साल बाद यह भव्य दिवाली है…हमने जो कहा वो करके भी दिखाया। ये डबल इंजन की सरकार जो बोलती है, वो करके दिखाती है’।

‘शहीद हुए साढ़े 3 लाख रामभक्तों का संकल्प पूरा हुआ…’

दीपोत्सव समारोह से पहले अयोध्या पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ ने अन्य राजनेताओं को साथ लेकर भगवान राम के रथ को राम दरबार स्थल तक खींचकर पहुंचाया। फिर सबने सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ उनकी आरती उतारी।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में आगे कहा कि – ‘…यह साल अयोध्या के लिए अद्भुत, अनुपम, अलौकिक है। 500 साल का इंतजार खत्म करके एक बार फिर रामलला अपने धाम में विराजमान होकर दुनिया के सभी पीड़ितों को ये संदेश दे गए कि कभी भी अपने पथ से विचलित नहीं होना चाहिए।

…आज हमारे पास यह अवसर है उन सभी आत्माओं को स्मरण करने का जिनका पूरा जीवन राम जन्मभूमि आंदोलन के लिए समर्पित था।

…मैं इस अवसर पर उन सभी पूज्य संतों को नमन करता हूं, जो 3.5 लाख की संख्या में अपनी शहादत देकर एक ही तमन्ना के साथ इस धरा से अल्विदा हो गए कि अयोध्या में चाहें कुछ भी हो इस धरा पर राम मंदिर का निर्माण होना चाहिए। …उनका संकल्प पूरा हुआ।

…रामलला के विराजमान होने के बाद ये दीपोत्सव का पहला अवसर है। …इससे पहले हम लोग बोलते थे और जो हमने कहा वो करके भी दिखाया।…रामलला फिर से अपने धाम में विराजमान हो चुके हैं’।

अयोध्या में दीपोत्सव समारोह में सीएम योगी।
अयोध्या में दीपोत्सव समारोह में सीएम योगी।

बोले सीएम – सनातन धर्म के लिए अयोध्या एक शुरुआत है…बाधक बनने वालों की दुर्गति तय है

दीपोत्सव समारोह में सीएम योगी आदित्यनाथ का सियासी अंदाज भी खूब दिखा। अपने संबोधन में आगे सीएम योगी ने कहा – ‘जो हमने कहा था, साल 2017 के बाद वो अयोध्या में हो रहा है।

… अब अयोध्या को फिर से अपने आप को साबित करने की बारी है। इसके लिए अयोध्यावासियों को फिर से आगे आना होगा। …अयोध्या को देश की पहली सोलर सिटी बना दिया गया है।

दीपोत्सव अयोध्या की देन है, पहले कहां दीपोतस्व मानया जाता था? …कुछ लोगों ने भगवान श्रीराम को ही नकार दिया था…उनके अस्तित्व पर प्रश्न खड़े किए थे…अब ये लोग सनातन के अस्तित्व पर सवाल खड़े कर रहे हैं।

….सनातन धर्म के लिए अयोध्या एक शुरुआत है…सनातन धर्म ने कभी किसी का अहित नहीं किया…सबको गले से लगाया। …जो भी मानवता के मार्ग में, विकास के मार्ग में बैरियर बनेगा, उसकी वही दुर्गति होनी है जो उत्तर प्रदेश के माफियाओं की हुई है’।

कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र शेखावत, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, केशव प्रसाद मौर्य, जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह, कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही आदि मौजूद थे।

Bihar School Building Construction: अपने प्रखंड में मिलेगी उच्च शिक्षा की...

Bihar School Building Construction, पटना: बिहार में स्कूलों और उच्च शिक्षा संस्थानों के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में सरकार ने निर्माण कार्यों...

Jio IPO दूसरे दिन 5.57 गुना सब्सक्राइब, 75 लाख से ज्यादा...

Jio IPO Subscription: जियो प्लेटफॉर्म्स के ₹30,213 करोड़ के आईपीओ को दूसरे दिन भी निवेशकों की ओर से मजबूत प्रतिक्रिया मिली। गुरुवार शाम 7...

Bihar Government Public Relations Review: बिहार सरकार की योजनाओं का होगा...

Bihar Government Public Relations Review, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सूचना एवं जन-संपर्क विभाग को सरकार की योजनाओं, उपलब्धियों और विकास कार्यों...