Monday, September 29, 2025

Related Posts

झारखंड में ठंड का कहर: रांची का तापमान 12 डिग्री से नीचे, दिन में भी कंपकंपी

रांची: झारखंड में ठंड ने दस्तक दे दी है। सोमवार को राज्य के 19 जिलों का न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया। रांची में दिन में धूप रहने के बावजूद ठंड का असर साफ महसूस हो रहा है। सुबह और शाम के समय गर्म कपड़ों के बिना घर से निकलना मुश्किल हो गया है।

मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। सबसे ठंडा लोहरदगा रहा, जहां पिछले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। खूंटी, गुमला और सिमडेगा में भी तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है।

रांची में सोमवार को न्यूनतम तापमान 13.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, लेकिन अगले दो से तीन दिनों में इसके 12 डिग्री सेल्सियस से नीचे जाने की संभावना है। सुबह के समय धुंध छाई रहेगी, लेकिन दिन में धूप खिली रहेगी।

मौसम में अचानक आई इस सर्दी ने जनजीवन को प्रभावित करना शुरू कर दिया है, और लोग ठंड से बचाव के लिए गर्म कपड़ों का सहारा ले रहे हैं।

145,000FansLike
24,800FollowersFollow
628FollowersFollow
629,000SubscribersSubscribe