पटना : लोक आस्था का महापर्व छठ का जनसैलाब पटना के गंगा घाटों पर उतरता है। ऐसे में बिहार में छठ महापर्व की तैयारियां पूरे जोरों पर है। राजधानी में कुल 108 गंगा घाट है। जिसका निरीक्षण लगातार जिला प्रशासन द्वारा जारी आदेश पर घाटों को चिन्हित करने का काम किया जा रहा है। छठ महापर्व के तैयारी का जायजा लेने पहुंचे प्रमंडलीय आयुक्त कुमार रवि ने बताया कि बीते वर्ष कई घाटों में गंगा के जलस्तर में कमी होने के कारण छठ व्रतियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा था।
वहीं इस वर्ष गंगा का जलस्तर बढ़ा है जिसमे कई सुरक्षित घाटों का निर्माण कार्य चल रहा है। छठ महापर्व में लोगों का जनसैलाब गंगा घाटों पर उमड़ता है। ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था, अस्थाई मेडिकल टीम, लाइटिंग, चेंजिंग रूम और पेय जल जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है। आयुक्त कुमार रवि ने कहा कि पटना के कलेक्ट्रेट घाट में वाहनों से आने वाले व्रतियों और श्रद्धालुओं के लिए विशाल पार्किंग की व्यवस्था की जा रही है जिसका निर्माण कार्य चल रहा है। घाटों पर एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम के साथ अतिरिक्त वाटर एंबुलेंस तैनात किया जाएगा। वहीं पर्व के समय से नावों के परिचालन पर पूरी तरह से पाबंदी लगा दी गई है।
चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट


