सासाराम : सासाराम में मतदाता सूची पुनरीक्षण (SIR) को लेकर पटना प्रमंडल के आयुक्त निर्वाचन सूची के प्रेषक डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने सासाराम के समाहरणालय में मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर अधिकारियों राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों तथा विधायक के साथ बैठक किया। आयुक्त ने एसआईआर की समीक्षा की।
डेढ़ लाख लोगों का मतदाता सूची से रोहतास जिला में नाम हटाने की प्रक्रिया की जा रही है
इस दौरान बताया गया कि डेढ़ लाख लोगों का मतदाता सूची से रोहतास जिला में नाम हटाने की प्रक्रिया की जा रही है। यह वैसे लोग हैं, जिसमें ज्यादातर मृत, डुप्लीकेट, परमानेंट सिफ्टेड मतदाता शामिल है। साथ ही सभी स्तर से सूची का प्रकाशन किया गया है। जिस किसी मतदाता को अगर आपत्ति है तो 31 अगस्त तक वह अपना आवेदन दे सकते हैं। साथ ही जो नए मतदाता अपना पंजीकरण करना है। वह भी 31 अगस्त तक अपना नाम मतदाता सूची में जोड़वा सकते हैं।
यह भी देखें :
आयुक्त डॉ. चंद्रशेखर सिंह का स्थानीय अधिकारियों ने किया स्वागत
पटना प्रमंडल के आयुक्त डॉ. चंद्रशेखर सिंह का स्थानीय अधिकारियों ने स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने मतदाता जागरूकता रात को भी हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। जिसमें महिला एवं नए युवकों को मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए प्रेरित किया जाएगा। आयुक्त के सासाराम आने पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया।
यह भी पढ़े : प्रियंका का बिहार में ‘Triple M Formula’, क्या महागठबंधन को दे पाएगा रफ्तार?
सलाउद्दीन की रिपोर्ट
Highlights