Commonwealth Games 2022: वेटलिफ्टिंग में भारत को मिला एक और गोल्ड, जेरेमी ने रचा इतिहास

Commonwealth Games 2022 में भारत को एक और गोल्ड मेडल मिला.

पुरुष वेटलिफ्टिंग के 67 किलो भारवर्ग में जेरेमी लालरिनुंगा ने इतिहास रचते हुए

स्वर्ण पदक (Gold Medal) जीत लिया है. इसी के साथ भारत (Bharat) के पांच मेडल मेडल हो गये.

खास बात यह है कि सभी पांचों पदक वेटलिफ्टरों ने दिलाए हैं.

जेरेमी लालरिनुंगा ने स्नैच में रिकॉर्ड 140 किलो का वजन उठाया,

वहीं क्लीन एंड जर्क में वह 160 किलो भार उठाने में सफल रहे.

यानी कि उन्होंने गेम्स रिकॉर्ड बनाते हुए कुल 300 किलो वजन उठाया और स्वर्ण पदक अपने नाम किया.

इन खिलाड़ियों ने जीते पदक

Commonwealth Games 2022 में टोक्यो ओलंपिक की

रजत पदक विजेता मीराबाई चानू ने 49 किलो भारवर्ग में सोना जीता था.

वहीं संकेत महादेव सरगर पुरुषों की 55 किलो भारवर्ग एवं

बिंदियारानी देवी ने भी महिलाओं के 55 किलोग्राम भारवर्ग में सिल्वर मेडल अपने नाम किया. इसके अलावा गुरुराजा पुजारी 61 किलो भारवर्ग में ब्रॉन्ज मेडल जीतने में कामयाब रहे थे.

274 किलो वजन उठाकर जेरेमी ने जीता सोना

जेरेमी ने 2018 ग्रीष्मकालीन यूथ ओलंपिक में लड़कों के 62 किग्रा वर्ग भारोत्तोलन में स्वर्ण पदक हासिल किया था. जेरेमी ने स्नैच राउंड 124 एवं क्लीन एंड जर्क में 150 किलो भार उठाया था. यानी कि जेरेमी ने कुल 274 किलो वजन उठाकर यह मेडल अपने नाम किया था. इसके साथ ही जेरेमी यूथ ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने वाले पहले भारतीय बन गए थे. फिर जेरेमी ने एशियन वेटलिफ्टिंग चौम्पियनशिप में भी सिल्वर मेडल अपने नाम किया था.

पिछले साल गोल्ड जीत किया था क्वालिफाई

19 साल के जेरेमी लालरिनुंगा ने पिछले साल आयोजित राष्ट्रमंडल चैम्पियनशिप के पुरुषों की 67 किलो भारवर्ग में गोल्ड मेडल जीतकर कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 (Commonwealth Games 2022) के लिए क्वालिफाई किया था. ताशकंद में आयोजित इस प्रतियोगिता में जेरेमी लालरिनुंगा ने 305 किलो भार उठाकर यह स्वर्णिम सफलता हासिल की. 2018 के युवा ओलंपिक के स्वर्ण पदक विजेता जेरेमी लारिनुंगा ने स्नैच में 141 और क्लीन एंड जर्क में 164 किलो का सर्वश्रेष्ठ प्रयास किया था.

Jio IPO Listing से पहले धमाका, 100 मिनट में 100% सब्सक्राइब;...

 Jio IPO को पहले दिन 100 मिनट में 100% सब्सक्रिप्शन मिला। QIB कैटेगरी 3.68 गुना सब्सक्राइब, 10 लाख से ज्यादा आवेदन और ₹30,213 करोड़...

Giridih Accident: गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने कई वाहनों...

गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने ऑटो समेत कई वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत और करीब 12...

Deoghar Murder Case: दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के युवक...

 देवघर में दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के 22 वर्षीय रोशन यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने दो युवकों...