Commonwealth Games में सुधीर ने किया कमाल, पैरा पावरलिफ्टिंग में भारत को दिलाया गोल्ड

पैरा पावरलिफ्टिंग में पहली बार भारत को मिला स्वर्ण पदक

बर्मिंघम : Commonwealth Games 2022 में भारत के सुधीर ने कमाल कर दिया.

उन्होंने पैरा पावरलिफ्टिंग में पहली बार भारत को गोल्ड जिताया.

इससे पहले अब तक भारत ने इस श्रेणी में गोल्ड मेडल नहीं जीता था.

सुधीर ने 134.5 अंकों के साथ गेम्स रिकॉर्ड बनाया.

सुधीर भारत के लिए पैरा पावरलिफ्टिंग में स्वर्ण जीतने वाले पहले एथलीट बन गए हैं.

भारत के पैरा पावरलिफ्टर सुधीर ने पुरुषों के हेवीवेट कैटेगरी में

212 किलो वजन उठाकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया.

87.30 किलो वजन वाले सुधीर ने रैक हाइट 14 के साथ पहले प्रयास में 208 किलो वजन उठाया.

इसके बाद दूसरे प्रयास में सुधीर ने 212 किलो वजन उठाया. वहीं 134.5 पॉइंट्स लेकर सुधीर टॉप पर रहे और स्वर्ण पदक अपने नाम किया.

Commonwealth Games: भारत को मिला छठा गोल्ड और 20वां मेडल

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 2022 कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का यह छठा गोल्ड है. इससे पहले मीराबाई चानू, जेरेमी लालरिनुंगा, अंचिता शेउली, महिला लॉन बॉल टीम और टेबल टेनिस पुरुष टीम ने गोल्ड जीता. वहीं यह कुल 20वां पदक है.

Commonwealth Games: लॉन्ग जंप में मुरली श्रीशंकर ने जीता सिल्वर

पुरुष लॉन्ग जंप में भारत के मुरली श्रीशंकर ने कमाल कर दिया. उन्होंने ट्रैक एंड फील्ड में सिल्वर मेडल जीता. 2022 कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का यह 19वां पदक है. श्रीशंकर ने पुरुष लॉन्ग जंप के फाइनल में 8.08 मीटर के बेस्ट जंप के साथ सिल्वर मेडल हासिल किया.

भारत के लॉन्ग जंपर मुरली श्रीशंकर ने भारत को ट्रैक एंड फील्ड में दूसरा पदक दिलाया है. श्रीशंकर ने मेन्स लॉन्ग जंप के फाइनल में 8.08 मीटर के बेस्ट जंप के साथ सिल्वर मेडल अपने नाम किया. इसके साथ श्रीशंकर कॉमनवेल्थ गेम्स के इतिहास में लॉन्ग जंप इवेंट में भारत के लिए मेडल जीतने वाले भारत के पहले पुरुष एथलीट बन गए हैं.

Jharkhand Teacher Protest 2026: 5 सितंबर को शिक्षक दिवस पर क्यों...

Jharkhand Teacher Protest 2026: शिक्षक दिवस के अवसर पर जहां राज्यभर के शिक्षक इस दिन को उत्साह के साथ मनाने की तैयारी में हैं, वहीं...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह में BJP कार्यकर्ताओं पर लाठी...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह के पचंबा थाना परिसर में BJP कार्यकर्ताओं पर पुलिस द्वारा लाठी चलाये जाने के आरोप को लेकर राजनीतिक...

Garhwa Tractor Theft Case: गढ़वा से चोरी हुआ ट्रैक्टर रोहतास में...

Garhwa Tractor Theft Case: जिले में ट्रैक्टर चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए चोरी गया ट्रैक्टर रोहतास से बरामद कर लिया...