Friday, October 24, 2025
Loading Live TV...

Latest News

Ranchi Chhath Ghat Alert: छठ पूजा से पहले रांची के 26 घाट खतरनाक घोषित, उतरते ही 7 फीट पानी

रांची में छठ से पहले खतरे की घंटी, 26 घाटों को हाई रिस्क घोषित किया गया। उतरते ही 7 फीट पानी, नगर निगम ने एनडीआरएफ तैनाती की मांग की।Ranchi Chhath Ghat Alert रांची: रांची में इस बार मानसून ने रिकॉर्ड तोड़ बारिश की है। सामान्य से 51% अधिक वर्षा के कारण शहर के कई तालाबों में जलस्तर काफी बढ़ गया है। इसका सीधा असर छठ घाटों की सुरक्षा पर पड़ा है। नगर निगम द्वारा कराए गए सर्वे में 74 घाटों में से 26 को हाई रिस्क जोन घोषित किया गया है। इन घाटों में सीढ़ियों से उतरते ही 7...

Chhath 2025 Travel Rush: Ranchi से Bihar जाने वाली सभी बसें फुल, यात्रियों में मायूसी

छठ 2025 पर रांची से बिहार जाने वाली सभी बसें फुल, टिकट के लिए लंबी कतारें। यात्रियों की बढ़ती भीड़ से बस स्टैंडों पर अफरातफरी का माहौल।Chhath 2025 Travel Rush: बस स्टैंडों पर अफरातफरी, टिकट न मिलने से लोग परेशान रांची से बिहार जाने वाले यात्रियों की परेशानी इस बार छठ महापर्व के दौरान बढ़ गई है। राजधानी के खादगढ़ा, रातू रोड और धुर्वा बस स्टैंडों पर यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ रही है। बसों की संख्या सीमित है और सभी बसों की सीटें फुल हो चुकी हैं। झारखंड बस ऑनर एसोसिएशन के अनुसार, रांची से फिलहाल लगभग 150 बसें बिहार...

Ranchi Weather Update: 26-27 October को छाये रहेंगे बादल, Jharkhand में फिर बदलेगा मौसम

रांची में 26-27 अक्टूबर को बादल छाये रहेंगे, बंगाल की खाड़ी के लो प्रेशर के कारण झारखंड में 29 अक्टूबर तक हल्की बारिश के आसार हैं।Ranchi Weather Update: झारखंड मौसम अपडेट: रांची में दो दिन तक छाये रहेंगे बादल रांची: समेत झारखंड के कई हिस्सों में 26 और 27 अक्टूबर को आसमान में बादल छाए रहेंगे। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के प्रभाव से अगले कुछ दिनों में झारखंड में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने बताया कि दक्षिण अंडमान सागर के ऊपर बना ऊपरी चक्रवाती तंत्र 24 अक्तूबर...

झारखंड के युवाओं को ठगने का काम कर रही कांग्रेस-जेएमएम सरकार: अनुराग ठाकुर

“Efficient supply chain and cargo logistics service in Bihar and Jharkhand”
Advertisment

रांची: पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने झारखंड की कांग्रेस-जेएमएम गठबंधन सरकार पर तीखा हमला करते हुए राज्य में भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और तुष्टीकरण की राजनीति के आरोप लगाए। प्रेस वार्ता में ठाकुर ने कहा कि राज्य में जल, जंगल और जमीन जैसे अहम मुद्दों पर घोर भ्रष्टाचार हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि आदिवासियों की जमीन की लूट, गरीबों के अनाज की चोरी और खनिज संसाधनों की लूट हो रही है, जिससे झारखंड की जनता ठगी महसूस कर रही है।

ठाकुर ने कहा, “झारखंड के युवाओं ने मन बना लिया है कि वे भारतीय जनता पार्टी के साथ चलेंगे। पिछले पांच सालों में हेमंत सोरेन सरकार ने जो वादे किए थे, वे पूरी तरह से विफल साबित हुए हैं।” उन्होंने राज्य सरकार के रोजगार के वादों को झूठा बताते हुए कहा कि हेमंत सोरेन सरकार ने युवाओं को रोजगार नहीं दिया। ठाकुर ने बेरोजगारी भत्ते के बारे में भी कहा कि सरकार ने दावा किया था कि 5000 रुपये भत्ता दिया जाएगा, लेकिन इस वादे को भी पूरा नहीं किया गया। उन्होंने यह भी बताया कि राज्य सरकार ने केवल 11,422 लोगों को ही नौकरी दी, जबकि बेरोजगारी भत्ते का कोई लाभ किसी को नहीं मिला।

साथ ही, उन्होंने बांग्लादेशी घुसपैठ और झारखंड के जनसंख्या संतुलन पर भी सवाल उठाए। ठाकुर ने कहा कि झारखंड पुलिस की स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट में बांग्लादेशी घुसपैठियों के बारे में चेतावनी दी गई है और आरोप लगाया कि यह घुसपैठ सरकार की अनदेखी के कारण हो रही है। उन्होंने कहा, “क्या हेमंत सोरेन और राहुल गांधी के निर्देशों पर बांग्लादेशी घुसपैठियों को संरक्षण दिया जा रहा है?”

ठाकुर ने कांग्रेस के तुष्टीकरण की राजनीति की आलोचना की, यह आरोप लगाते हुए कि कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकारों ने जनता को धोखा दिया है। हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस द्वारा किए गए वादों को फेल बताते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने राज्य में 10 गारंटी दी थी, लेकिन कोई भी पूरी नहीं हो पाई। “नौकरी नहीं मिली, बेरोजगारी भत्ता नहीं मिला, और यहां तक कि दूध और गोबर खरीदने का वादा भी पूरा नहीं हुआ,” उन्होंने कहा। ठाकुर ने दावा किया कि कांग्रेस की सरकारें देशभर में विफल हो चुकी हैं, और इनकी नीतियों ने राज्यों को आर्थिक संकट में डाल दिया है।

अंत में, उन्होंने कर्नाटका के नेता नारायण स्वामी को मंच पर आमंत्रित किया, जो कांग्रेस की नीतियों पर अपनी बात रखने वाले थे। ठाकुर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने हमेशा अपने किए गए वादों को पूरा किया है, जबकि कांग्रेस की सरकारों ने हमेशा जनता को ठगा है।

 

Related Posts

Voter List Revision 2025: नवंबर से देशभर में मतदाता सूची का...

नवंबर से देशभर में मतदाता सूची का पुनरीक्षण शुरू होगा। झारखंड एसआईआर के लिए तैयार, लेकिन इससे नगर निकाय चुनाव टलने की संभावना बढ़ी।Voter...

Ranchi Chhath Ghat Alert: छठ पूजा से पहले रांची के 26...

रांची में छठ से पहले खतरे की घंटी, 26 घाटों को हाई रिस्क घोषित किया गया। उतरते ही 7 फीट पानी, नगर निगम ने...

Chhath 2025 Travel Rush: Ranchi से Bihar जाने वाली सभी बसें...

छठ 2025 पर रांची से बिहार जाने वाली सभी बसें फुल, टिकट के लिए लंबी कतारें। यात्रियों की बढ़ती भीड़ से बस स्टैंडों पर...
152,000FansLike
25,000FollowersFollow
628FollowersFollow
651,000SubscribersSubscribe
WhatsApp Join our WhatsApp Channel