Sonia Gandhi समेत कांग्रेस नेताओं को मांगनी होगी माफी, जदयू ने कहा ‘देश का अपमान…’

पटना: संसद में शुक्रवार को बजट सत्र की शुरुआत में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर अब राजनीति शुरू हो गई है। बजट सत्र के शुरुआत में राष्ट्रपति ने संयुक्त रूप से दोनों सदनों को संबोधित किया। राष्ट्रपति के संबोधन को लेकर कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने कहा कि अभिभाषण के अंत तक राष्ट्रपति थक गई थी वहीं राहुल गांधी ने भी राष्ट्रपति के अभिभाषण को बोरिंग बताया। इसके बाद अब देश की राजनीति में भूचाल आ गया है।

मामले में जदयू ने भी कांग्रेस पर निशाना साधा है और राष्ट्रपति का अपमान करने का आरोप लगाया है। जदयू के प्रदेश प्रवक्ता अरविंद निषाद ने कांग्रेस नेता सोनिया गांधी पर दलित का अपमान करने का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी आजादी के बाद से ही अनुसूचित जाती के नेताओं का अपमान करते आ रही है। अनुसूचित जाति से राष्ट्रपति रहे आर के नारायणन के साथ जिस तरह से बदसुलूकी की गई वह कोई नहीं भूल सकता।

भाजपा सहित एनडीए ने देश के पहले दलित अनुसूचित जाति से आने वाली द्रौपदी मुर्मू को  राष्ट्रपति बनाया और आज बजट सत्र के दौरान उनके अभिभाषण पर गलत शब्दों का उपयोग कर उनका अपमान किया गया है। यह अपमान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का नहीं बल्कि पूरे देश के अनुसूचित जाति और जनजाति के लोगों का अपमान है। सोनिया गांधी समेत कांग्रेस के सभी नेताओं को देश की जनता से माफ़ी मांगने की जरुरत है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   Gaya में कलश शोभायात्रा के साथ कल से शुरू होगा यज्ञ, कथा वाचिका…

पटना से महीप राज की रिपोर्ट

Sonia Gandhi Sonia Gandhi Sonia Gandhi

Sonia Gandhi

Highlights

Hazaribagh Illegal Coal Mine Accident: कोयला खदान में चाल धंसी, 2...

Hazaribagh Illegal Coal Mine Accident: हजारीबाग ज़िले के बड़कागांव इलाके में लुरुंगा में कथित तौर पर अवैध कोयला खदान ढहने से दो मज़दूरों की...

Jamtara Cyber Fraud: मोबाइल पर RTO ई-चालान का लिंक आया? जामताड़ा...

Jamtara Cyber Fraud: झारखंड के जामताड़ा में साइबर पुलिस ने साइबर धोखाधड़ी करने वाले एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश किया है और तीन लोगों...

Govindpur Driving License Camp: गोविंदपुर में लाइसेंस बनवाने पहुंचे लोग हुए...

Govindpur Driving License Camp: धनबाद जिले के गोविंदपुर ब्लॉक ऑफ़िस में आयोजित एक-दिवसीय ड्राइविंग लाइसेंस कैंप में भारी भीड़ के कारण अफरातफरी मच गई।...