जेपीएससी मामले पर कांग्रेस के विधायक सरकार से नाराज, यूपीए की बैठक में नहीं हुए शामिल

रांची : झारखंड विधानसभा सत्र की रणनीति तय करने के लिए यूपीए की बैठक गुरुवार को सीएम आवास पर बुलाई गई थी. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आवास पर बुलाई गई सत्तारूढ़ दल की बैठक में कांग्रेस के विधायक शामिल नहीं हुए. इन विधायकों ने मंत्री आलमगीर आलम के आवास पर अलग से बैठक की. वहीं जेएमएम विधायक सीता सोरेन भी बैठक में शामिल नहीं हुई.

हालांकि कांग्रेस विधायक दल के नेता ने मीडिया से कहा कि सरकार से कोई नाराजगी नहीं है. बैठक में हुई बातों से सीएम को अवगत करायेंगे. मामले में जेएमएम ने भी कहा कि कांग्रेस की अपनी बैठक थी, कोई नाराजगी नहीं है. सरकार में सबकी बात सुनी जा रही है.

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस की बैठक में कई मुद्दों पर विधायकों ने नाराजगी जतायी हे. बैठक में 15 विधायक पहुंचे थे. कांग्रेसी विधायकों का कहना है कि कई मुद्दों पर सरकार का स्टैंड क्लीयर नहीं हो रहा है. इसमें ओबीसी आरक्षण, नियोजन नीति, नियुक्ति में भाषाई अड़चन, जेपीएससी विवाद व अल्पसंख्यक स्कूलों से संबंधित मुद्दों का अविलंब समाधान होना चाहिए. बैठक में मंत्री बन्ना गुप्ता मुखर थे. उनका कहना था कि विभाग में अफसर उनकी नहीं सुनते. बैठक में मंत्री रामेश्वर उरांव, विधायक दीपिका पांडेय और अंबा प्रसाद नहीं पहुंचे थे. तय हुआ कि कांग्रेस अपनी बात सीएम तक पहुंचायेगी. पार्टी विधायकों की नाराजगी विधायक दल के नेता और प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर सीएम तक पहुंचायेंगे.

बैठक के बाद कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम ने कहा कि बुधवार की बैठक में सिर्फ नौ विधायक शामिल हो पाये थे. इससे बैठक अधूरी रह गयी थी. इस वजह से गुरुवार को भी विधायक दल की बैठक हुई. इसमें विधायकों ने अपने-अपने क्षेत्र की समस्याएं रखी हैं. इससे सरकार को अवगत कराया जायेगा. यह पूछे जाने पर कि सत्तारूढ़ दल की बैठक में पार्टी के कोई विधायक क्यों नहीं शामिल हो पाये? उन्होंने कहा कि कांग्रेस विधायक दल की बैठक देर तक चली. जब बात की गयी तो पता चला कि नौ बजे ही खत्म हो चुकी है. सरकार के नाराजगी के सवाल पर आलमगीर आलम ने कहा कि सरकार से कोई नाराजगी नहीं है.

झारखंड में स्कूल खोलने पर कांग्रेस में रार, रामेश्वर उरांव के बयान पर कांग्रेसी प्रवक्ता ने कही बड़ी बात

Bihar Industrial Development: उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने महवल लेदर पार्क...

Bihar Industrial Development: बिहार में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने मुजफ्फरपुर स्थित मेगा लेदर,...

JioPC Launch: अब बिना नया कंप्यूटर खरीदे पढ़ाई और AI का...

JioPC Launch: रिलायंस जियो ने छात्रों, स्कूलों, कॉलेजों और स्किल सेंटरों के लिए जियोपीसी (JioPC) सेवा पेश की है। इस क्लाउड आधारित सेवा का...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists: बिहार के डॉ. सरफराज हुसैन लगातार...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists, सहरसा: बिहार के सहरसा जिले के लॉर्ड बुद्धा कोशी फार्मेसी कॉलेज के प्रोफेसर प्रो. डॉ. मो. सरफराज हुसैन ने...