नहीं माने कांग्रेस के नाराज विधायक! 10 MLA दिल्ली के लिए हुए रवाना

रांची. झारखंड में चंपाई मंत्रिमंडल के विस्तार के बाद कांग्रेस में घमासान मचा हुआ है। कांग्रेस के कई विधायक नाराज हैं। इन नाराज विधायकों को मनाने मंत्री बसंत सोरेन पहुंचे, लेकिन ये विधायक नहीं माने। इसके बाद कांग्रेस के नाराज दस विधायक आलाकमान से मिलने के लिए रांची से दिल्ली रवाना हो गये।

वहीं कांग्रेस के नाराज विधायकों से मिलने के लिए चंपाई सरकार में मंत्री बसंत सोरेन पहुंचे हैं। इसके बाद मीडिया से बातचीत करते हुए मंत्री बसंत सोरेन ने कहा कि हम एक परिवार है। सभी विधायकों का पक्ष सुना गया है। उनकी समस्या दूर कर ली गयी है। सभी विधायकों का दिल्ली जाना पहले से ही निर्धारित था। वह दिल्ली जा रहे हैं।

वहीं दिल्ली जाने से पहले ये नाराज विधायक होटल रासो पंहुचकर नई रणनीति बनाने में जुटे। दोपहर चार बजे तक 6 विधायक रासो पहुंच चुके थे। इनमें इरफान अंसारी, उमाशंकर अकेला, कुमार जय मंगल, सोनाराम सिंकू, राजेश कछप्प और दीपिका पांडेय शामिल है। इस बीच इनको मनाने के लिए मंत्री बसंत सोरेन पहुंचे।

Saffrn

Trending News

Social Media

167,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
685,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img