Lohardaga– देश में बढ़ती महंगाई और अग्निपथ योजना के खिलाफ कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने समाहरणालय मैदानके समक्ष जोरदार प्रदर्शन किया. कांग्रेसी कार्यकर्ता केन्द्र सरकार के द्वारा आवश्यक सामग्रियों में बेतहाशा वृद्धि और जीएसटी में की गयी बढ़ोतरी के खिलाफ डीसी कार्यालय का घेराव करने निकले थें. कार्यकर्ताओं का नेतृत्व पूर्व विधायक कालीचरण मुंडा, लोहरदगा कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी जिला अध्यक्ष सुखेर भगत, युवा जिला अध्यक्ष विशाल डुंगडुंग कर रहे थें. कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन को उग्र होते देख कर पुलिस ने पहले सभी को हिरासत में लिया और बाद में विधिक कार्रवाई पूर्ण कर छोड़ दिया.


