पश्चिमी सिंहभूम में तीन विधानसभा सीटों पर कांग्रेस ने ठोका दावा

चाईबासा. रविवार को जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर दास की अगुवाई में जिला कांग्रेस कमिटी की ओर से आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सार्वजनिक रूप से संयुक्त बयान जारी कर पश्चिमी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी ने तीन विधानसभा सीटों से मजबूती के साथ चुनाव लड़ने का दावा ठोंका है। इसकी जानकारी प्रेस वार्ता के माध्यम से जारी दी गयी है।

पश्चिमी सिंहभूम में तीन विधानसभा सीटों पर कांग्रेस का दावा

इसकी जानकारी देते हुए जिला प्रवक्ता जगदीश सुन्डी ने कहा कि विस की तीन सीटों की मांग को लेकर जिला कांग्रेस कमिटी के पदाधिकारी एवं जिला के रहने वाले प्रदेश कांग्रेस कमिटी के पदाधिकारियों ने प्रदेश नेतृत्व के समक्ष अपनी बात मजबूती के साथ रखी है। परिचर्चा में कांग्रेसियों ने कहा कि चूंकि कांग्रेस की लोकसभा सीट सीटिंग सीट थी, जिस सीट से गठबंधन के तहत जेएमएम चुनाव लड़ा था, इसलिए इस बार पश्चिमी सिंहभूम जिला में विधानसभा के तीनों सीटों पर अब कांग्रेस पार्टी ने चुनाव लड़ने का दावा ठोंका है।

प्रेस वार्ता कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष चन्द्रशेखर दास और राजीव गांधी पंचायती राज प्रदेश अध्यक्ष सुनीत शर्मा ने संयुक्त रूप से प्रेस बयान जारी कर कहा कि अब प्रदेश कांग्रेस कमिटी पूर्ण रूप से विधानसभा चुनाव को लेकर सजग और सक्रिय हो चुकी है। इसलिए अब हर कार्यकर्ताओं को पश्चिमी सिंहभूम जिला में भी बूथ स्तर से लेकर जिला स्तर तक की कमिटी को मजबूती प्रदान करने का काम करने में लग जाएं, ताकि जहां से भी मौका मिले जीत शत प्रतिशत सुनिश्चित हो सके।

वार्ता के क्रम में जिला अध्यक्ष चन्द्रशेखर दास ने कहा कि पिछले दिन प्रदेश नेतृत्व की अगुवाई में प्रदेश कार्यालय में हुई बैठक में स्पष्ट निर्देशित किया गया था कि जिला के सभी पांचों विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने के इच्छुक पांच-पांच नेताओं की सूची प्रदेश कार्यालय को उपलब्ध कराएं, ताकि मजबूती के साथ चुनाव लड़ा जा सके। इस पर जिला अध्यक्ष चन्द्रशेखर ने कहा कि इस बार जिला कमिटी पूरी तरह से तैयार है और चुनाव लड़ने वाले इच्छुक नेताओं को भी मजबूती से लड़ने हेतु निर्देशित किया गया है।

आगे उन्होंने यह भी कहा प्रदेश नेतृत्व का निर्देश है कि जो लोग चुनाव में आरक्षण सीटों से चुनाव नहीं लड़ सकते, उस वर्ग के व्यक्तियों को भी उचित सम्मान दिया जाएगा और इसलिए उस प्रकार के सभी वर्गों के लोगों की पांच-पांच सूची चुनाव पूर्व प्रदेश कार्यालय को उपलब्ध कराने की बात कही।

वहीं मौके पर वरिष्ठ कांग्रेसी सह जिला महासचिव राज कुमार रजक ने प्रेस बयान में कहा कि अब देश में लोगों की सोच और नजरिया बदल चुकी है। अब देशवासी नफरत को छोड़कर मोहब्बत और भाई चारा चाहते हैं, जो उपचुनाव के परिणाम से समझा जा सकता है। प्रेस वार्ता में उन्होंने यह भी कहा कि आगे आने वाले विधानसभा चुनाव में जनता को और भी चोंकाने वाला परिणाम देखने को मिल सकता है।

संतोष वर्मा की रिपोर्ट

TSPC Bandh Jharkhand: 24 से 26 सितंबर तक बंद का ऐलान,...

TSPC Bandh Jharkhand, चतरा: टीएसपीसी सुप्रीमो बृजेश गंझू की वाराणसी में पुलिस मुठभेड़ के दौरान हुई मौत के बाद संगठन ने विरोध का ऐलान...

Bihar Daroga Exam Cancelled: 27 मई को हुई मुख्य लिखित परीक्षा...

Bihar Daroga Exam Cancelled, पटना: बिहार में दरोगा भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना सामने आयी है. बिहार पुलिस...

Bhojpur Pond Cleaning: जलकुंभी से ढका 52 बीघा पोखर अब बना...

Bhojpur Pond Cleaning: जिले के बिहिया प्रखंड के चकवथ गांव में स्थित 52 बीघा का विशाल पोखर अब अपनी बदली हुई तस्वीर के कारण चर्चा...