MCD मेयर और डिप्टी मेयर चुनाव में AAP को कांग्रेस का समर्थन

दिल्ली. खबर सियासत से है। दिल्ली के MCD मेयर और डिप्टी मेयर चुनाव में आम आदमी पार्टी (AAP) के उम्मीदवारों को कांग्रेस समर्थन करेगी। इसकी जानकारी आम आदमी पार्टी ने अपने सोशल मीडिया पेज पर दी है। बता दें कि यह चुनाव 26 अप्रैल को होगा।

MCD चुनाव में AAP को कांग्रेस का समर्थन

आम आदमी पार्टी ने सोशल मीडिया एक्स (पूर्व नाम ट्विटर) पर लिखा, ’26 अप्रैल को होने वाले MCD मेयर और डिप्टी मेयर चुनाव में कांग्रेस ने AAP के उम्मीदवारों के समर्थन का ऐलान किया। हम देशभर में तानाशाही शक्ति के खिलाफ जंग लड़ रहे हैं और इस जंग को जीतेंगे।’

दिल्ली में कांग्रेस-आप का गठबंधन

बता दें कि लोकसभा का चुनाव दिल्ली में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी साथ मिलकर लड़ रही है। सीट शेयरिंग में कांग्रेस को तीन सीटें मिली हैं, जिन पर कांग्रेस ने अपने प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दिया है। कांग्रेस ने उत्तर-पूर्वी दिल्ली से कांग्रेस चांदनी चौक से जेपी अग्रवाल और नॉर्थ वेस्ट दिल्ली से उदित राज को टिकट दिया है।

GGSESTC 17 22Scope News

बता दें कि, शराब घोटाला मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जेल में है। उनकी गैरमौजूदगी में आम आदमी पार्टी चुनाव लड़ रही है। यह पहली बार है, जब आम आदमी पार्टी अरविंद केजरीवाल के बिना चुनावी मैदान में है।

Also Read : AAP के स्टार प्रचारकों में अरविंद केजरीवाल समेत 40 नाम, जानिए

Bokaro Hydra Accident: हाइड्रा की चपेट में आने से साइकिल सवार...

Bokaro Hydra Accident: चास थाना क्षेत्र के जोधाडीह मोड़ पर राष्ट्रीय उच्च पथ-32 पर हाइड्रा की चपेट में आने से एक साइकिल सवार की...

 Crime News: भभुआ की सब्जी मंडी में चाकूबाजी, 24 वर्षीय युवक...

बिहार के कैमूर जिले के भभुआ की सब्जी मंडी में चाकू मारकर 24 वर्षीय युवक की हत्या। परिजनों ने एकता चौक पर शव रखकर...

Parasnath News: पारसनाथ के जंगल में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम,...

गिरिडीह के पारसनाथ स्थित जिख्वाबेड़ा जंगल में पुलिस और CRPF के संयुक्त सर्च ऑपरेशन में 5 किलो का केन बम, कोडेक्स वायर और 38...