सत्ता में आते ही एक झटके में गरीबी मिटाएगी कांग्रेस : राहुल गांधी

डिजीटल डेस्क : कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी ने शनिवार को छत्तीसगढ़ राज्य के बस्तर में भाजपा और पीएम मोदी पर जमकर बरसे। जगदलपुर के लालबहादुर शास्त्री मैदान में हुई जनसभा में उन्होंने कहा कि केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनते ही एक झटके में गरीबी को मिटाया जाएगा। इसका तरीका भी उन्होंने बताया। कहा कि चुनाव जीतने के बाद हम महालक्ष्मी योजना लाएंगे। उसमें जो भी लोग गरीबी रेखा से नीचे हैं, सबकी लिस्ट बनेगी। हर परिवार से हम एक महिला को चुनेंगे। उनके बैंक खाते में हर महीने 8500 रुपये सरकार डालेगी। इस तरह सालाना सभी महिलाओं के खाते में एक लाख रुपये डाले जाएंगे। इससे करोड़ों लोगों को फायदा मिलेगा।

 

हर गरीब परिवार की एक महिला को हर माह 8500 रुपये देगी कांग्रेस सरकार

राहुल गांधी ने आगे कहा कि हर गरीब परिवार को उनके एक महिला सदस्यों के मार्फत आर्थिक देकर उनके जीवन स्तर को बढ़ाने के साथ ही अन्य योजना भी तुरंत अमल में आएगी। सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 50 फीसदी आरक्षण देंगे। साथ ही जो महिलाएं आंगनबाड़ी और आशा में काम करती हैं, उनके मानदेय को दोगुना करेंगे। आज उनको जितना मिलता है चुनाव के बाद कांग्रेस राज में डबल मिलेगा। यही नहीं, कांग्रेस की सरकार में सरकारी कंपनियों में और पब्लिक सेक्टर में ठेकेदारी प्रथा को खत्म करेंगे। चाहे पब्लिक सेक्टर हो या सरकारी ऑफिस सबको परमानेंट नौकरी मिलेगी।

इस सभा में अपने संबोधन की शुरूआत राहुल गांधी ने दंतेश्वरी माता की जय और गंगा माता की जय से किया। उन्होंने कहा कि केंद्र में हमारी सरकार बनने के बाद हम जाति जनगणना कराएंगे ताकि दूध का दूध और पानी का पानी हो जाए। इस चुनाव में दो विचारधाराओं की लड़ाई है। एक तरफ कांग्रेस पार्टी और इंडिया गठबंधन लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए लड़ रही है तो दूसरी तरफ पीएम नरेंद्र मोदी संविधान को खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं। भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि उनकी सरकार में गरीब लोगों को स्थायी नौकरी नहीं मिलती लेकिन अमीर लोगों को सैलरी, पेंशन, मेडिकल सब कुछ मिलता है।

राहुल बोले – आदिवासियों को वनवासी बनाना चाहती है भाजपा

प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि पीएम मोदी ने आदिवासी शब्द को बदलने की कोशिश की। हम आदिवासी कहते हैं लेकिन भाजपा के लोग वनवासी कहते हैं। वनवासी और आदिवासी में जमीन-आसमान का फर्क है। आदिवासी का मतलब जो इस जमीन का, जल-जंगल का पहले से असली मालिक था। यानी जब हिंदुस्तान में कोई और नहीं था तो आदिवासी रहते थे। भाजपा और संघ के लोग अदिवासियों के धर्म, विचारधारा, इतिहास पर आक्रमण करते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि देश में जंगल कम होते जा रहे हैं। भाजपा वाले अरबपतियों को जंगल देते जा रहे हैं।  एक दिन ऐसा आएगा जब हिंदुस्तान में जंगल नहीं होगा और भाजपा वाले कहेंगे कि आप वनवासी हो, अब जंगल और वन नहीं हैं तो आप कहीं के नहीं हो।

Saffrn

Trending News

UGC NET June 2026 Apply: आवेदन शुरू, Statistics नया विषय; जानें...

UGC NET जून 2026 के लिए आवेदन शुरू, सांख्यिकी नया विषय जोड़ा गया, 20 मई तक आवेदन, परीक्षा 22-30 जून, जानें फीस और प्रक्रिया।UGC...

Fuel Crisis Ranchi: पेट्रोल-डीजल की किल्लत, कई पंप ड्राई; LPG महंगी,...

रांची में पेट्रोल-डीजल की कमी से कई पंप ड्राई, लंबी कतारें; LPG महंगी होने से होटल-रेस्टोरेंट में 30% तक बढ़ सकते हैं खाने के...

Dal Bhat Scheme Ranchi: 5 रुपये की थाली अब 10 में,...

 रांची में मुख्यमंत्री दाल-भात योजना में गड़बड़ी, 5 रुपये की थाली 10 में बेची जा रही, केंद्रों पर नियमों का उल्लंघन, जांच में खुलासा।Dal...

Jharkhand Health Negligence: राजनगर CHC में प्रसव के दौरान सहिया व...

सरायकेला के राजनगर CHC में प्रसव के दौरान स्वास्थ्य सहिया और नवजात की मौत, बिजली और डॉक्टर की कमी पर गंभीर आरोप, जांच की...

Jyeshtha Month 2026: ज्येष्ठ माह शुरू, 17 मई से Malmas, 15...

 ज्येष्ठ माह 2026 की शुरुआत, अधिकमास के कारण दो महीने का होगा, 17 मई से मलमास, इस दौरान शुभ कार्य वर्जित, जानें प्रमुख व्रत-त्योहार।Jyeshtha...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img