जामताड़ा में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा बनी कांग्रेस सिर फोड़ो यात्रा !

जिला अध्यक्षों के नामों की घोषणा के बाद सड़क पर आई गुटबाजी

जामताड़ा : जिले में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान सड़क रण का मैदान बन गया.

अंदरूनी गुटबाजी पार्टी से निकल कर बीच सड़क पर आ गई.

जमकर धक्का-मुक्की और हाथापाई हुई. पार्टी के जिला अध्यक्ष हरिमोहन मिश्रा और

पार्टी के निलंबित स्थानीय विधायक इरफान अंसारी के समर्थक एक-दूसरे पर टूट पड़े.

दोनों ओर से अपने-अपने नेताओं के पक्ष में नारेबाजी भी होती रही.

प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, विधायक इरफान अंसारी और

जिला अध्यक्ष हरिमोहन मिश्रा भी इसकी चपेट में आ गए.

हालांकि कृषि मंत्री बादल पत्रलेख समय पर वहां से निकल गए.

jamtara congress1 22Scope News

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा: हरिमोहन मिश्रा और इरफान अंसारी के समर्थक आपस में भिड़े

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत सुबह निर्धारित समय से भगवान बिरसा मुंडा चौक पर

झंडोत्तोलन के बाद हुई. इसके बाद यात्रा आगे बढ़ी. प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, कृषि मंत्री बादल पत्रलेख और जिला अध्यक्ष हरिमोहन मिश्रा के साथ-साथ उनके समर्थक भी शामिल थे. यात्रा के सुभाष चौक पहुंचने के बाद जिला अध्यश्र हरिमोहन मिश्रा और पार्टी के निलंबित विधायक इरफान अंसारी के समर्थक आपस में भिड़ गए. आरोप है कि सुभाष चौक पर स्थित सुभाष चंद्र बोस की मूर्ति पर माल्यार्पण के दौरान स्थानीय विधायक इरफान अंसारी भी पहुंचे.

jamtara congress12 22Scope News

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा: जगह-जगह उलझे दोनों नेताओं के समर्थक

इसके बाद विधायक समर्थकों ने जिला अध्यक्ष के समर्थकों पर धावा बोल दिया. इसके बाद अफरा-तफरी मच गई. हालांकि मौके पर पुलिस के मौजूद होने की वजह से प्रदेश अध्यक्ष और ज़िला अध्यक्ष को वहां से सकुशल निकाल लिया गया. इसके बाद यात्रा के गांधी मैदान पहुंचते-पहुंचते दोनों गुट फिर से आपस में भिड़ गए. इस दौरान जमकर नारेबाजी भी होती रही. बाद में आलम ये रहा कि जगह-जगह दोनों नेताओं के समर्थक एक-दूसरे से उलझते रहे. इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, स्थानीय विधायक इरफान अंसारी और जिला अध्यक्ष हरिमोहन मिश्रा के साथ भी धक्का-मुक्की की गई और उन्हे चोटें भी आई.

jamtara congress123 22Scope News

जब से कांग्रेस में ज़िला अध्यक्षों के नामों की घोषणा की गई है, पार्टी के भीतर गुटबाजी काफी बढ़ गई है. आज इसकी बानगी भी साफ तौर से देखने को मिली.

rajesh thakur 22Scope News

हमें कांग्रेस के अच्छे पक्ष को देखना चाहिए- राजेश ठाकुर

हालांकि बाद में प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने मामले को ठंडा करने की कोशिश की. उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजनों में थोड़ी-बहुत अफरा-तफरी हो जाती है. उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा में बहुत तरह के लोग शामिल होते हैं. इनमें से कुछ लोगों ने माहौल खराब कर दिया. राजेश ठाकुर ने कहा कि मीडिया को भी अच्छे पक्ष को देखना चाहिए. हिमाचल प्रदेश विधान सभा चुनाव में जीत का जिक्र करते हुए राजेश ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस के लिए बहुत कुछ अच्छा भी हो रहा है.

रिपोर्ट: उज्वल

Saffrn

Trending News

9 महीने बाद खुला राज: प्रेम प्रसंग में हुई Pushpa की...

Bokaro: बोकारो एसपी हरविंदर सिंह ने जिले के पिण्ड्राजोरा थाना क्षेत्र में हुए Pushpa महतो अपहरण और हत्या केस में पिंड्राजोरा थाना प्रभारी अभिषेक...

रिवाह बाए तनिष्क का नया ‘मैथिली’ कलेक्शन, मधुबनी कला की कालजयी...

Bihar: अक्षय तृतीया के पावन पर्व यानी नई शुरुआत के शुभ अवसर पर तनिष्क के वेडिंग ज्वेलरी सब-ब्रांड 'रिवाह बाए तनिष्क' ने पेश किया...

झूठ,फरेब के बीच झूलता Jharkhand का भविष्य,एक और प्रशन पत्र लीक!

Jharkhand: Jharkhand में प्रतियोगिता परीक्षा हो और परीक्षा विवादों में न घिरे, असंभव! झारखंड की शिक्षा व्यवस्था को किसी की बुरी नजर लग गई...

अब नए रंग-नए अंदाज में Patna Zoo, पर्यटकों के लिए बन...

Patna: राजधानी के प्रमुख आकर्षणों में एक संजय गांधी जैविक उद्यान यानी पटना जू अब आधुनिक सुविधाओं से लैस हो रहा है। Patna Zoo...

Hazaribagh में युवक की हत्या से सनसनी, आक्रोशित परिजनों ने किया...

Hazaribagh: Hazaribagh जिले कटकमदाग थाना क्षेत्र के पसई गांव में रविवार सुबह 40 वर्षीय राजेश साव का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img