ईडी की पूछताछ से पहले बोले हेमंत, सरकार को अस्थिर करने की साजिश

RANCHI: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अवैध खनन मामले में ईडी की कार्रवाई

पर सवाल उठाते हुए इसे सरकार को अस्थिर करने का षडयंत्र करार दिया है.

आज ईडी से पूछताछ के लिए जाने पहले मुख्यमंत्री अपने आवास पर

पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे.इस दौरान उन्होने

राज्य के राज्यपाल की भूमिका पर भी सवाल उठाए.

ईडी की पूछताछ – आरोप निराधार, ऐसे कार्रवाई हो रही जैसे देश छोड़कर भागने वाला हूं

cm letter 22Scope News
cm letter 2 22Scope News
cm letter 3 22Scope News

हेमंत सोरेन ने कहा कि मेरे खिलाफ इस तरह से कार्रवाई की जा रही है जैसे मानो मैं देश छोड़कर भागने वाला हूं. हेमंत सोरेन ने कहा कि वो एक राज्य के मुख्यमंत्री हैं और एक संवैधानिक पद पर हैं इसलिए उनपर इतने हल्के तरीके से आरोप नहीं लगाए जाने चाहिए. घोटाले को निराधार बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि साहिबगंज ज़िले में 1000 करोड़ रुपये का खनन घोटाला नहीं हो सकता. इतनी रकम की तो साल भर में आमदनी नहीं होती है . ये आरोप कहीं से संभव नहीं दिखता है. हेमंत सोरेन ने कहा कि ईडी को पूरी जांच-पड़ताल के बाद ही आरोप लगाने चाहिए क्योंकि इससे राज्य में राजनैतिक संशय की स्थिति बनती है.

ईडी की पूछताछ – हेमंत सोरेन ने राज्यपाल की भूमिका पर भी उठाए सवाल

CM हेमंत सोरेन ने चुनाव आयोग के पत्र का हवाला देते हुए मुख्यमंत्री ने राज्यपाल की भूमिका पर भी सवाल उठाए. उन्होने कहा कि कई महीने पहले चुनाव आयोग का पत्र आ चुका है लेकिन राज्यपाल उसे खोल नहीं रहे हैं. ऐसा लगता है कि वो किसी खास समय का इंतजार कर रहे हैं. हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्यपाल का किसी राजनैतिक दल की तरफ झुकाव नहीं होना चाहिए. बीजेपी का नाम लिए बगेर हेमंत सोरेन ने कहा कि विपक्ष इस षडयंत्र का सूत्रधार है. वो काफी समय से षडयंत्र में लगे हुए हैं क्योंकि जनता ने उन्हे हाशिए पर धकेल दिया है. हेमंत सोरेन ने कहा कि उनकी सरकार राज्य में समग्र विकास की लकीर खींच रही है इसलिए विपक्ष और भी हतोत्साहित हो गया है.

हेमंत सोरेन से पूछताछ के लिए सवालों की लंबी फेहरिस्त

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img