बिहार दिवस : ‘उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार’ थीम पर होगा समाज कल्याण विभाग का पवेलियन

पटना : इस बार बिहार दिवस के मौके पर ‘उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार’ थीम के अंतर्गत अलग-अलग कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए समाज कल्याण विभाग की तरफ से महिला एवं बाल विकास निगम को नोडल एजेंसी के रूप में नामित किया गया है। गांधी मैदान में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत आने वाली विभिन्न इकाइयों की तरफ से उनकी योजनाओं, उपलब्धियों एवं सेवाओं के प्रदर्शन के लिए थीम-आधारित पवेलियन/स्टॉल स्थापित किए जाएंगे। इन पवेलियनों के जरिए आमजन को राज्य सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं, सेवाओं एवं उपलब्धियों की जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।

पलेवियन में इस बार सूबे की पारंपरिक कलाओं मसलन लहठी एवं सुजनी कलाओं का प्रदर्शन के लिए भी पर्याप्त स्थल उपलब्ध कराया गया है

इसके अलावा विभाग के पलेवियन में इस बार सूबे की पारंपरिक कलाओं मसलन लहठी एवं सुजनी कलाओं का प्रदर्शन करने के साथ-साथ महिला उद्यमियों के उत्पादों का प्रदर्शन-सह-विपणन करने के लिए भी पर्याप्त स्थल उपलब्ध कराया गया है। विभाग की इकाईयों में समाज कल्याण निदेशालय, आईसीडीएस निदेशालय, राज्य आयुक्त निशक्तता (दिव्यांगजन) कार्यालय, दिव्यांगजन सशक्तिकरण निदेशालय, बिहार बाल अधिकार संरक्षण आयोग, सामाजिक सुरक्षा निदेशालय, स्टेट सोसाइटी फॉर अल्ट्रा पूअर एंड सोशल वेलफेयर (सक्षम) एवं राज्य बाल संरक्षण समिति आयोजन में शामिल रहेंगे। महिला एवं बाल विकास निगम की ओर से राज्य की विकास यात्रा, विशेषकर महिलाओं, बच्चों एवं कमजोर वर्गों के सशक्तिकरण से जुड़े प्रयासों को प्रभावी रूप से प्रदर्शित किया जाएगा।

यह भी पढ़े : पटना के ज्ञान भवन में 13वीं बिहार उद्यमिता सम्मेलन का भव्य आयोजन, कृषि व उद्योग मंत्री हुए शामिल

Patna Food Safety Raid: पटना के पिस्ता हाउस और पाइरेट्स ऑफ...

Patna Food Safety Raid: आम लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य संरक्षा विभाग ने 10 अक्टूबर 2026 को...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के बुनकरों को मिलेगी नई सुविधा! मानपुर...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के प्रसिद्ध वस्त्र निर्माण केंद्र मानपुर पटवाटोली में बुनकरों और पावरलूम उद्योग को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ने की दिशा में...

Bihar Seva Sankalp Competition: बिहार के विद्यार्थी बने देश में अव्वल!...

Bihar Seva Sankalp Competition, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने शनिवार, 10 अक्टूबर 2026 को पटना के बापू सभागार में...