रांचीः भाजपा विधायक दल के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सोरेन सरकार पर जोरदार हमला बोला है. सरकार का अस्थिर किए जाने के सवाल पर बाबूलाल मरांडी ने कहा है कि सरकार को अस्थिर करने की साजिश एक कोरी कल्पना है. सच्चाई है कि सरकार के घटक दल अपने विधायकों को काबू में नहीं रख पा रहे हैं. लिहाजा, उसके लिए सारी साजिश रची जा रही है. स्वर्गीय दुर्गा सोरेन की बेटियों द्वारा दुर्गा सोरेन सेना के गठन पर कहा कि बेहतर होगा कि सीता सोरेन की बेटियां सफाई अभियान की शुरुआत अपने घर से ही करें. भाजपा इसमें उनका साथ देगी.
रिपोर्टः शहनवाज
भ्रामक खबरें चलाने वाले मीडिया संस्थानों के खिलाफ सीता सोरेन करेंगी मानहानि का मुकदमा







