Patna- भाकपा माले के राष्ट्रीय महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने कहा है कि
गृह मंत्री अमित शाह जहां कहीं भी जाते हैं लोग में भय पैदा हो जाता है.
उनके बिहार के दौरे से भी बिहार में लोग सहमे हैं.
डर है कि कहीं जम्मू कश्मीर की तरह बिहार का भी बंटवारा कर केन्द्र शासित राज्य नहीं बना दें.
एक पार्टी को देश पर थोपने की साजिश रची जा रही- दीपांकर भट्टाचार्य
रोहतास जिला के डिहरी में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए दीपांकर भट्टाचार्य ने कहा कि
कुछ लोगों की कोशिश है कि देश में सिर्फ एक पार्टी का राज रहें.
इसीलिए बार-बार यह कहा जाता है कि भाजपा अगले पचास वर्षों तक राज करेगी.
इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए देश के सभी संसाधनों का उपयोग किया जा रहा है.
दीपांकर भट्टाचार्य ने कहा है कि बिहार की जनता विशेष राज्य के दर्जा के संघर्ष कर रही है.
लेकिन अमित शाह की मंशा तो बिहार के अस्तित्व पर ही संकट पैदा करती है.
क्योंकि जिस प्रकार की स्थिति भाजपा के समक्ष बन गयी है.
वह जम्मू-कश्मीर की तरह बिहार-बंगाल से कुछ हिस्से को मिलाकर
केंद्र शासित प्रदेश बनाने की साजिश रच सकती है, भाजपा की इस साजिश से सचेत रहने की जरूरत है.
Highlights







