‘गोपालगंज शहर से हजियापुर तक एलिवेटेड कॉरिडोर के अंतिम चरण में निर्माण काम’

गोपालगंज : गोपालगंज में ईस्ट एंड वेस्ट को जोड़ने वाली एनएच-27 मार्ग पर गोपालगंज शहर से हजियापुर तक एलिवेटेड कॉरिडोर के निर्माण काम अंतिम चरण है। इस एलिवेटेड कॉरिडोर को बन जाने से जिलेवासियों को एक बड़ी सौगात मिलेगी।साथ ही शहर के लोगों को जाम से निजात मिलेगा। आज शुक्रवार को गोपालगंज सांसद सह जदयू के कोषाध्यक्ष डॉ. आलोक कुमार सुमन और एनएचएआई के परियोजना निदेशक ललित कुमार ने निर्माणधीन ओवरब्रिज का निरीक्षण किया।

इस दौरान सांसद डॉ. आलोक कुमार सुमन ने कहा कि यह एलिवेटेड कॉरिडोर गोपालगंज के लिए ड्रीम प्रजेक्ट था। यह दो हजार 19 से पेन्डिंग पड़ा हुआ था। जब वे सांसद बने तो उनका सबसे पहला काम एलिवेटेड कॉरिडोर, डुमरिया पुल और सबेया एयरपोर्ट का निर्माण करना था। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मार्ग दर्शन से सड़क परिवहन मंत्री नितिन गड़करी ने डुमरिया पुल और इसकी स्वीकृति दी। डुमरिया पुल का काम भी तेजी से चल रहा है।

यह भी देखें :

आपको बता दें कि इस एलिवेटेड कॉरिडोर का निर्माण करा रही कंपनी एमएसएएससी इंफ्राटेक प्राइवेट लिमिटेड के द्वारा 85 प्रतिशत पूरा हो चुका है। अगले तीन माह में वह पूरा कर लेने की तैयारी में दिन रात काम किया जा रहा है। करीब पौने तीन किलोमीटर में बन रहे एलिवेटेड कॉरिडोर की लागत 184.90 करोड़ रुपए की है। वहीं इस मामले में एनएचएआई के परियोजना निदेशक ललित कुमार ने बताया कि यह कोरिवेटेड कॉरिडोर का लंबाई 2.5 किलोमीटर लंबा है। इसका निर्माण करीब 184 करोड़ की लागत से किया जा रहा है। इस कार्य को दिसंबर माह में पूरा कर जनवरी माह में इसका उद्घाटन कर दिया जाएगा।

यह भी पढ़े : CM नीतीश और नड्डा ने IGIMS ने नवनिर्मित क्षेत्रीय चक्षु संस्थान अस्पताल का किया उद्घाटन

सुशील कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट

PM Surya Ghar Yojana Bihar: छत पर सोलर पैनल लगवाकर उमा...

PM Surya Ghar Yojana Bihar: घर की छत पर सोलर पैनल लगवाकर बिजली बिल में बचत करना अब कई परिवारों के लिए उपयोगी विकल्प...

Muzaffarpur Liquor Seizure: चिमनी भट्ठे के तहखाने में शराब का भंडार!...

Muzaffarpur Liquor Seizure: बिहार में शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब की बरामदगी के मामले सामने आ रहे हैं। मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: महानवमी पर तारापुर के 11 दुर्गा मंदिरों...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महानवमी के अवसर पर मुंगेर जिले के तारापुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा मंदिरों...