जमीन विवाद मामले में देवघर एसडीओ के खिलाफ अवमानना का नोटिस जारी

झारखंड हाई कोर्ट ने जारी किया नोटिस

रांची : झारखंड हाई कोर्ट के जस्टिस एसके द्विवेदी की अदालत ने देवघर के एक जमीन विवाद मामले में एसडीओ के दोबारा आदेश पारित करने पर कड़ी नाराजगी जताई है. अदालत ने देवघर एसडीओ के खिलाफ अवमानना का नोटिस जारी किया है. अदालत ने उनसे पूछा है कि क्यों नहीं आप के खिलाफ अवमानना का मामला चलाया जाए.

दरअसल विजय कुमार मिश्रा से संबंधित एक जमीन विवाद पर एसडीओ की ओर से पूर्व में हो रहे काम पर रोक लगाई गई थी, जिसे हाईकोर्ट में चुनौती दी गई थी. अदालत ने एसडीओ आदेश पर रोक लगा दी थी, लेकिन फिर से किसी अन्य व्यक्ति द्वारा उक्त जमीन पर निर्माण के खिलाफ एसडीओ को शिकायत की गई जिसके बाद एसडीओ ने दोबारा वहां पर काम बंद करवा दिया. इसको देखते हुए प्रार्थी विजय कुमार मिश्रा की ओर से अदालत में आइए दाखिल कर एसडीओ के खिलाफ अवमानना चलाने की मांग की गई. जिसके स्वीकार करते हुए अदालत ने एसडीओ को नोटिस जारी किया है.

रिपोर्ट : प्रोजेश

प्रॉपर्टी डीलर के बेटे व भाई को मारी गोली, जमीन विवाद को लेकर अपराधियों ने वारदात को दिया अंजाम

India International Trade Fair 2026: बिहार के उत्पादों को मिलेगी पहचान,...

India International Trade Fair 2026: बिहार के कारीगरों, उद्यमियों, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (MSME) और उत्पादकों को अपने उत्पाद राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित...

Bihar Disaster Management Internship: पटना के एएन कॉलेज के 20 विद्यार्थियों...

Bihar Disaster Management Internship, पटना: बिहार के आपदा प्रबंधन विभाग में ए.एन. कॉलेज, पटना के बीए (भूगोल) के विद्यार्थियों के लिए 10 दिवसीय इंटर्नशिप...

Bihar Rooftop Solar Project: बिहार में सौर ऊर्जा को मिलेगा बढ़ावा,...

Bihar Rooftop Solar Project: बिहार में सरकारी भवनों की छतों पर सोलर पावर प्लांट लगाने की योजना को गति दी जा रही है। जल...