पटना: केंद्र की सरकार राज्य सरकारों के साथ मिल कर हर वित्तीय वर्ष में अधिक से अधिक राजस्व की प्राप्ति और संग्रहण के लिए लगातार नये नये तरीके ला कर व्यवसायियों को प्रोत्साहित करने की कोशिश कर रही है। दूसरी तरफ बिहार में व्यवसायी सफल व्यवसाय करने के बावजूद अपना टैक्स समय पर जमा नहीं कर रहे हैं। इस मामले में बिहार के मुख्य सचिव ने चिंता जताई है।
बिहार के मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा ने सभी विभाग के अपर मुख्य सचिव, प्रधान सचिव और सचिव को पत्र लिख कर राज्य के सभी व्यवसायियों से ससमय कर संग्रहित करने का निर्देश दिया है। मामले में मुख्य सचिव ने अधिकारियों को कहा है कि सरकार के विभागों में ठेके पर काम करवाने वाले सभी ठेकेदारों को काम के बदले समय समय पर विभाग की तरफ से भुगतान किया जाता है। लेकिन ऐसा देखा जा रहा है कि वित्तीय वर्ष समाप्त होने को है लेकिन कई संवेदक ऐसे हैं जिन्होंने अब तक अपना कर जमा नहीं किया है।
इस वजह से राज्य के राजस्व संग्रहण में कमी देखी जा रही है। व्यवसायियों का कर जमा करने और राज्य के राजस्व प्राप्ति से राज्य के विकास को गति मिलती है।इसलिए सभी विभागों के संवेदकों से ससमय जीएसटी भुगतान करवाना सुनिश्चित करें। मुख्य सचिव ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया है कि क्षेत्रीय कार्यालयों, बोर्ड, निगम, निकाय, स्थानीय प्राधिकार तथा सभी निकासी एवं व्ययन पदाधिकारियों को निदेशित करें।
https://www.youtube.com/@22scopestate/videos
यह भी पढ़ें- ‘लगता है Cabinet छोड़ना पड़ेगा,’ आखिर मांझी ने क्यों कहा ऐसा कि…
पटना से चंदन तिवारी की रिपोर्ट
Bihar Bihar Bihar


















