कांग्रेस में सिर फुटव्वल जारी, साहिबगंज में आलमगीर का फूंका पुतला

मंत्री आलमगीर आलम ने कहा- यह सब बेतुका बयानबाजी है

साहिबगंज : कांग्रेस में सिर फुटव्वल- कांग्रेस जिला अध्यक्ष बदले जाने बाद विवाद नहीं थम रहा है.

यहां दो भाग में कांग्रेसी कार्यकर्ता बंट गए हैं. पूर्व जिला अध्यक्ष अनिल ओझा के समर्थक ने

मंत्री आलमगीर आलम का पुतला फूंका और विभिन्न चौक-चौराहों पर धरना प्रदर्शन किया.

जिला अध्यक्ष बदले जाने के बाद कांग्रेस में नहीं थम रहा विवाद

बता दें कि झारखंड में इन दिनों कांग्रेस की स्थिति ठीक दिखाई नहीं दे रही है. जब से पूरे प्रदेश में कांग्रेस जिलाध्यक्ष के नामों की घोषणा हुई झारखंड कांग्रेस विवाद के घेरे में फंसता जा रहा है. जिला अध्यक्षों की घोषणा पर सर्वप्रथम विवाद होता देख 4 जिलों के जिला अध्यक्ष के नाम का परिवर्तन किया गया. जैसे ही साहिबगंज जिला अध्यक्ष अनिल कुमार ओझा को हटाकर नए जिलाध्यक्ष वरकतुउल्ला खान को बनाया गया वैसे ही साहिबगंज में कांग्रेस दो भाग में बट गई.

sahibganj1 22Scope News

कांग्रेस में सिर फुटव्वल: जगह-जगह पर जलाया पुतला

पूर्व जिला अध्यक्ष अनिल ओझा के समर्थक खुलकर मंत्री आलमगीर आलम के विरोध में मैदान में उतर गए. जगह-जगह मंत्री आलमगीर आलम का पुतला जलाया गया. विभिन्न चौक चौराहों पर धरना प्रदर्शन किया. अनिल ओझा के समर्थकों का एक ही कहना है कि बरकत खान को जिलाध्यक्ष हटाकर पुनः अनिल ओझा को जिला अध्यक्ष बनाया जाए. इधर बरकत खान को जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर उनके समर्थक विभिन्न गांव में समारोह करके स्वागत कर रहे हैं. कई कार्यक्रम में मंत्री आलमगीर आलम भी शामिल हुए.

कांग्रेस में सिर फुटव्वल: अनिल ओझा को भी पार्टी देगी सम्मान- आलमगीर आलम

मंत्री आलमगीर आलम ने भी बरकत खान को नए जिला अध्यक्ष बनने पर बधाई दी. जिस पर अनिल ओझा के समर्थक और बमक उठे और आक्रोश में तालझारी के कारगिल चौक पर धरना प्रदर्शन किया. कार्यकर्ताओं ने कहा कि जब तक जिला अध्यक्ष बदला नहीं जाता है आंदोलन जारी रहेगा. इधर मंत्री आलमगीर आलम ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि अनिल ओझा के समर्थक बेतुका बयान दे रहे हैं पार्टी हर किसी को मौका व सम्मान देती है अनिल ओझा को भी पार्टी ने सम्मान दी है और भविष्य में भी देगी.

रिपोर्ट: अमन

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img