PATNA: बिहार में नगर निकाय चुनाव के दूसरे चरण के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना जारी है. पटना के एएन कॉलेज में मतगणना चल रही है. मतगणना के लिए बोरिंग रोड चौराहे से लेकर एन कॉलेज पानी टंकी तक के रोड को सील किया गया. मतगणना केंद्र में पास सिर्फ धारक को ही प्रवेश करने की अनुमति दी गई है.

11127 प्रत्याशियों के भाग्य का होगा फैसला
बिहार नगर निकाय चुनाव के दूसरे चरण के लिए 11 हजार 127 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा. इस चरण के लिए 1665 पदों के लिए मतदान हुआ था इसमें वार्ड पार्षद के 1529 पद, उप मुख्य पार्षद के 68 पद और मुख्य पार्षद के 68 पद शामिल हैं. राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार स्ट्रॉन्ग रूम में डिजिटल लॉक लगाया गया है. ओसीआर टेक्नॉलॉजी के द्वारा मतगणना की जा रही है.

11 राउंड में होगी मतगणना खत्म
पटना नगर निगम के 75 वार्डों के लिए हुए 28 दिसंबर में हुए
चुनाव की मतगणना के लिए देर रात पटना के जिलाधिकारी
डॉ चंद्रशेखर सिंह ने मतगणना केंद्र ए एन कॉलेज का निरीक्षण किया.
जिलाधिकारी ने बताया कि 3 पदों के लिए जो चुनाव हुए हैं
उनके लिए अलग-अलग काउंटिंग हॉल बनाए गए हैं
उन्होंने कहा कि दोपहर 2 से 3 बजे तक चुनाव परिणाम सामने आ जाएगा.
भागलपुर में नगर निकाय के दूसरे चरण के लिए गिनती 49 बेंचों पर जारी
इधर भागलपुर, नगर निकाय के दूसरे चरण के मतदान की गिनती कड़ी सुरक्षा के बीच कृषि विश्वविद्यालय के डीएवी स्कूल प्रांगण में जारी है. सुरक्षा के मद्देनजर कई थानों की पुलिस एसआईटी की टीम बजरा की टीम और हर जगह चप्पे-चप्पे पर नजर रखने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, मेयर पद के लिए 9, उप मेयर पद के लिए 10 और पार्षद पद के लिए 217 प्रत्याशी मैदान में खड़े थे.
- Assam Politics Update: सत्ता परिवर्तन के संकेत, Tea Garden Workers के मुद्दों पर गरमाई सियासत
- Bihar Startup Success Story: युवा उद्यमियों की उड़ान, Startup Bihar योजना से बदली किस्मत
- Patna Crossword Winners 2026: ACAD Quiz में बिहार के खिलाड़ियों का दबदबा, स्कूल-College श्रेणी में शानदार जीत
Highlights







