बिहार उपचुनाव: काउंटिंग की तैयारी पूरी, सुबह 8 बजे से होगी मतगणना

पटना : बिहार के 2 सीटों गोपालगंज और मोकामा में उपचुनाव की काउंटिंग की तैयारी पूरी हो गई है.

मतगणना रविवार सुबह 8 बजे से होगी. गोपालगंज विधानसभा क्षेत्र संख्या 101 उपचुनाव का

मतगणना की तैयारी पूरी का ली गयी है. कल होने वाले मतगणना में

9 प्रत्याशियों के भाग्य ईवीएम में बंद है. जिसका फैसला आयेगा.

मतगणना केंद्र जिला मुख्यालय से महज 7 किलोमीटर दूर थावे जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान (डायट) परिसर में बनाया गया है.

प्रशासन के द्वारा सुरक्षा का व्यापक इंतजाम किया गया है.

bihar 22Scope News

गोपालगंज में 14 टेबल पर होगी मतगणना

गोपालगंज के डीएम डॉ. नवल किशोर चौधरी ने बताया कि मतगणना कार्य निर्धारित

समय प्रातः 8 बजे से प्रारंभ हो जायेगा. मतगणना के कर्मियों को

प्रातः 6ः30 से 7 बजे तक मतगणना स्थल पर पहुंच जाना अनिवार्य है.

मतगणना के लिए 14टेबल की व्यवस्था की गयी है. कर्मियों की ड्यूटी टेबल वाइज ड्यूटी रेन्डेमाइजेशन के द्वारा लगेगी. सभी कर्मियों को मतगणना के लिए पहचान पत्र जारी किया जायेगा. बिना पहचान पत्र के किसी को प्रवेश की अनुमति नहीं है. ईवीएम बज्रगृह आरओ के स्तर से सामान्य प्रेक्षक और राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों की उपस्थिती में खोला जायेगा. कुल 24 राउंड की मतगणना होनी है. सुरक्षा व्यवस्था के लिए मतगणना स्थल के साथ-साथ शहर में भी मजिस्ट्रेट और सुरक्षा बलों की तैनाती रहेगी और पुलिस फोर्स एलर्ट मोड़ में रहेंगे. बिना अनुमति के किसी भी व्यक्ति को जाने की सख्त मना ही है.

bihar12 22Scope News

आर्यभट्ट यूनिवर्सिटी में होगी मतगणना

मोकामा विधानसभा उपचुनाव की मतगणना पटना के मीठापुर स्थित आर्यभट्ट यूनिवर्सिटी में होगी. मतगणना को लेकर आर्यभट्ट यूनिवर्सिटी में कड़ी सुरक्षा की गई है. अर्ध सैनिक बलों की तैनाती कर दी गई है. जबकि बिहार सशस्त्र पुलिस की चार टुकड़ी तैनात की गई है. बिहार पुलिस के 100 जवानों की तैनाती होगी, महिला पुलिसकर्मी की तैनाती की गई है. इसके साथ ही 50 मतगणना कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है. 16 मतगणना पर्यवेक्षक होंगे. जबकि 16 मतगणना सहायक कर्मी होंगे, 18 मतगणना माइक्रो पर्यवेक्षक. मतगणना सुबह 8ः00 बजे से शुरू होगी.

रिपोर्ट: प्रणव राज/सुशील श्रीवास्तव

Bihar Greenfield Airport Project: सोनपुर और अजगैबीनाथ धाम में बनेंगे नए...

Bihar Greenfield Airport Project, पटना: बिहार में हवाई कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की दिशा में सोनपुर (सारण) और अजगैबीनाथ धाम (भागलपुर) में प्रस्तावित नए...

Mahabalipur Wrestling Competition: महाबलीपुर के 150 साल पुराने दंगल में राजू...

Mahabalipur Wrestling Competition, पटना: पालीगंज प्रखंड क्षेत्र के महाबलीपुर गांव में मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के अवसर पर करीब 150 वर्षों से चली...

Purnia Kidnapping Allegation: बीमा भारती के बेटे राजा मंडल पर नाबालिग...

Purnia Kidnapping Allegation: बिहार की पूर्व मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की प्रदेश उपाध्यक्ष बीमा भारती के पुत्र राजा मंडल पर एक लकड़ी...