महज 10 मिनट में पटना में दो आभूषण दुकानों में लाखों की लूट

PATNA: बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं.

आए दिन हत्या, लूटपाट की घटना सामने आ रही है.

ताजा मामला पटना का जहां महज 10 मिनट के अंतराल में लूटेरों ने

दो स्वर्ण आभूषण दुकान में लाखों के जेवरात और नगद की लूटपाट की.

patna lootpat 22Scope News

पहली घटना गुलाल थाना क्षेत्र के गोढ़ीया पुल के पास की है जब स्वर्ण दुकानदार शत्रुघ्न साह और उनके बेटे विवेक बाइक से अपनी दुकान बंद कर घर की ओर जा रहे थे तभी कार से आए लुटेरों ने स्वर्णकार शत्रुघ्न शाह और उनके बेटे विवेक को गोली मारकर उनके पास से सारा सामान लूट लिया. आनन-फानन में दोनों को इलाज के लिए घोरावल पीएचसी भेजा गया जहां से उन्हें हाजीपुर रेफर कर दिया गया.


वहीं दूसरी घटना गोरौल थाना क्षेत्र के ही बेलवा धात बाजार से अपनी दुकान बंद कर लौट रहे स्वर्णकार राकेश कुमार को शेखपुरा के पास 5 की संख्या में आए बाइक सवार लुटेरों ने हथियार के बल पर 5 लाख रुपये के आभूषण और लगभग 60 हज़ार रुपये लूट लिये.

patna lootpat 2 22Scope News


मामले की जांच के लिए एसआईटी टीम का गठन


वैशाली एसपी मनीष ने बताया कि दोनों मामलों की जाचं के लिए एसआईटी का गठन किया गया है. उन्होंने कहा कि लूटेरों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा और सख्त से सख्त सजा दिलाई जाएगी.


अपराधियों ने 5 दिनों में चार बड़ी घटना को दिया अंजाम


अपराधियों ने पिछले 5 दिनों में चार बड़ी घटनाओं को अंजाम दिया है. जिसमें 3 घटनाओं में स्वर्ण व्यवसायियों को निशाना बनाया गया है. हालांकि नए डीजीपी ने पुलिस विभाग को अपराधियों पर अंकुश लगाने का निर्देश दिया था.

रिपोर्ट: चंदन

Ranchi PC PNDT Ultrasound Centres: रांची में अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर बढ़ेगी...

Ranchi PC PNDT Ultrasound Centres: झारखंड की राजधानी रांची में जिला सलाहकार समिति (PC & PNDT) की बैठक शनिवार को आयोजित की गई। बैठक...

Koderma Court Chief Justice Visit: कोडरमा पहुंचे झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य...

Koderma Court Chief Justice Visit: झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति महेश शरदचंद्र सोनक शनिवार को कोडरमा व्यवहार न्यायालय पहुंचे। यहां उन्होंने न्यायालय परिसर...

L Khiangte Bail Rejected: JPSC फर्जीवाड़ा मामले में एल खियांग्ते को...

L Khiangte Bail Rejected, रांची: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की 14वीं परीक्षा में कथित फर्जीवाड़े से जुड़े मामले में गिरफ्तार आयोग के पूर्व...