त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव: दूसरे चरण की मतगणना शुरू

सिमडेगा : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत दूसरे चरण का मतगणना कार्य शुरू हो गया है.

सिमडेगा एसएस प्लस टू उच्च विद्यालय में ठेठईटांगर एवं सिमडेगा प्रखंड के

कुल 27 पंचायतों का मतगणना कार्य हो रहा है. इसके लिए कुल 391 प्रत्याशी मैदान में है.

बताया गया कि मतगणना कार्य को तेजी लाने के लिए 32-32 टेबल बनाए गए है.

जहां पर 71 सुपरवाइजर, 71 एडिशनल सुपरवाइजर और 71 काउंटिंग सुपरवाइजर की प्रतिनियुक्ति की गई है.

जानकारी देते हुए सिमडेगा उपायुक्त रोनिटा ने बताया कि 317 बूथों के आए हुए

मतपत्रों का मतगणना प्रारंभ है और उम्मीद है कि आज हम सभी का रिजल्ट देने का कार्य करें.

उन्होंने बताया कि शांतिपूर्ण तरीके से मतगणना चल रही है.

कोडरमा में हो रही मतों की गिनती

koderma 22Scope News

कोडरमा में मतों की गिनती सुबह 8ः00 बजे से शुरू हो गई है. कोडरमा के राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में मतों की गिनती की जा रही है. डोमचांच मरकच्चो और सतगावां प्रखंड के लिए अलग-अलग मतगणना हॉल बनाया गया है जहां मतों की गिनती की जा रही है. डोमचांच और सतगावां प्रखंड के लिए 14-14 टेबल लगाए गए हैं जबकि मरकच्चो प्रखंड के लिए 16 टेबल पर मतों की गिनती को अंजाम दिया जा रहा है. 19 मई को डोमचांच मरकच्चो और सतगांवा प्रखंड के 542 मतदान केंद्रों पर लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था. तकरीबन 66 फ़ीसदी लोगों ने वोट डाले थे.

मैदान में 1036 प्रत्याशी

वार्ड सदस्य, मुखिया, पंचायत समिति सदस्य और जिला परिषद की 5 सीटों के लिए 652 सीट निर्धारित है, जिसके लिए 1036 प्रत्याशी मैदान में है. सभी प्रत्याशियों के भाग का फैसला मतपेटियों से बाहर आना शुरू हो गया है. मतगणना केंद्र में सुरक्षा को लेकर व्यापक इंतजाम किए गए हैं और थ्री लेयर सुरक्षा व्यवस्था की गई है. एसपी कुमार गौरव लगातार सुरक्षा व्यवस्था की मॉनिटरिंग कर रहे हैं और किसी को भी बगैर पहचान पत्र के अंदर आने की इजाजत नहीं दी जा रही है. मतगणना कर्मियों और प्रत्याशियों के अभिकर्ताओं के लिए अलग-अलग इंट्री गेट बनाए गए हैं.

रिपोर्ट: विकास/कुमार अमित

Saffrn

Trending News

Big Breaking: नहीं रहीं Asha Bhosle, ब्रीच कैंडी अस्पताल में ...

Bollywood: बॉलीवुड से बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर बेहद दुख भरी है। बता दें दिग्गज सिंगर Asha Bhosle का 92 साल की...

आशा भोसले नहीं रहीं — भारत की सुरीली आवाज़ हमेशा के...

मुंबई, 12 अप्रैल 2026: बॉलीवुड की महान पार्श्वगायिका आशा भोसले का आज 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वे मुंबई के ब्रीच...

कड़ी सुरक्षा के बीच चल रही Utpad Sipahi परीक्षा, धनबाद में...

Dhanbad: आज रविवार को Utpad Sipahi परीक्षा चल रही है। धनबाद में इसके लिए 77 सेंटर बनाए गए हैं। परीक्षा को कदाचार मुक्त करने...

निरसा के कोयला माफिया में मचा हड़कम, शीतलपुर CISF ने अवैध...

निरसा में अवैध कोयला लोड टेलर गाड़ी का भंडाफोड़ शीतलपुर के CISF के द्वारा किया गया है। शीतलपुर के CISF के द्वारा छापेमारी कर...

Jharkhand Bus Safety Rules 2026: अब सभी बसों में Emergency Braking...

 झारखंड में नई बस सुरक्षा नियम लागू, 1 अप्रैल से नई और 1 अक्टूबर से सभी बसों में एडवांस्ड ब्रेकिंग सिस्टम अनिवार्य।Jharkhand Bus Safety...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img