रांची: जिला बार एसोसिएशन (आरडीबीए) के 16 पदों जिनमें सात पदधारियों एवं नौ कार्यकारिणी समिति के सदस्य के लिए शनिवार को मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हो गया।
86% मतदाताओं ने मतदान किया। चुनाव समिति के सदस्य अजय कुमार तिवारी ने बताया कि मतदान समाप्त होने तक 1863 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया।
जबकि मतदाताओं की कुल संख्या 2163 थी। मत पत्रों से भरी चारों बौक्स को सील करके हेल्थ सेंटर में रखा गया है। उन्होंने बताया कि 7 पदधारी के लिए मतगणना रविवार को सुबह 11:30 बजे से शुरू होगी।
इससे पहले शनिवार को सुबह 10:30 बजे से वोटिंग शुरू हुई। वोटिंग को लेकर अधिवक्ताओं में काफी उत्साह देखा गया।
ऑब्जर्वर राधेश्याम गोस्वामी एवं मृत्युंजय श्रीवास्तव लगातार चुनाव की गतिविधियों पर नजर रखे हुए थे। वहीं चुनाव समिति के सदस्य अजय कुमार तिवारी, वाईएन सिन्हा एवं अमरेंद्र कुमार ओझा शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव संपन्न कराने की व्यवस्था में लगे थे। चुनाव समिति के सदस्य अजय कुमार तिवारी ने बताया कि चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हो गया।