हजारीबाग का मुख्य बाजार हुआ राममय, चारों तरफ दिख रहे हैं सिर्फ भगवा झंडा

हजारीबाग: हजारीबाग को छोटी अयोध्या के नाम से भी जाना जाता है और कल यानी 22 जनवरी को होने वाले राम मंदिर उद्घाटन को लेकर हजारीबाग पूरी तरह सज कर तैयार हो गया है।

खासकर हम बात करें मुख्य बाजार की तो जो माहौल रामनवमी में हजारीबाग में देखने को मिलता था वह जनवरी में ही देखने को मिल रहा है कारण राम मंदिर का उद्घाटन है।

दुकानदार बताते हैं कि राम मंदिर उद्घाटन को लेकर रामनवमी से भी ज्यादा झंडो की खरीदारी अभी हो रही है तथा उनके पास ₹5 से लेकर ₹500 तक के झंडे मौजूद है जिसे काफी संख्या में लोग खरीद रहे हैं।

वही खरीदारी करने लोग भी काफी खुश दिखे और बताया कि वह कल अपने बच्चों को राम बनेंगे और उसी के लिए ड्रेस खरीदने बाजार आए है । कल की तैयारी को लेकर पूरा हजारीबाग भगवा हो गया है और इसका नजारा काफी शानदार देखने को मिल रहा है

Bihar Cabinet on PM Modi: प्रधानमंत्री मोदी के 25 साल के...

Bihar Cabinet on PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकार के प्रमुख के रूप में सार्वजनिक जीवन और प्रशासनिक नेतृत्व के 25 वर्ष पूरे...

Bihar Flood Relief Fund: बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए पर्यटन...

Bihar Flood Relief Fund: बिहार में बाढ़ से प्रभावित लोगों की सहायता के लिए पर्यटन विभाग ने मुख्यमंत्री राहत कोष में एक करोड़ रुपये...

Saharsa News: क्लासरूम से सोशल मीडिया तक, मॉडल स्कूलों में पढ़ाई...

 बिहार के सहरसा के मॉडल स्कूलों में छात्र पढ़ाई के साथ कंटेंट क्रिएशन और वीडियो ब्लॉगिंग सीख रहे हैं। सात निश्चय-3 के तहत डिजिटल...