थाने में सूचना देने का आरोप, बालू माफिया ने दंपति को पीटा

बांका : बांका जिले के अमरपुर थाना क्षेत्र के तेतरिया किशनपुर गांव से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। अवैध बालू उठाव की सूचना देने का आरोप लगाकर एक दंपति पर बेरहमी से हमला किया गया है। घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

अपने खेत पर खड़े एक ट्रैक्टर को देखने पहुंचे थे – जख्मी राकेश यादव

जख्मी राकेश यादव ने बताया कि वह अपने खेत पर खड़े एक ट्रैक्टर को देखने पहुंचे थे। इसी दौरान कथित तौर पर अवैध बालू उठाव करने वाले वहां पहुंच गए और उन पर बालू की जानकारी थाना को देने का आरोप लगाते हुए हमला कर दिया। हमलावरों की पहचान गांव के ही मिथिलेश यादव और गुंजेश यादव के रूप में हुई है। जिन्होंने राकेश यादव पर डंडों से हमला कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया।

राकेश यादव के घर पहुंचे और उनकी पत्नी प्रीति कुमारी के साथ भी मारपीट की

इतना ही नहीं आरोप है कि हमलावर इसके बाद राकेश यादव के घर पहुंचे और उनकी पत्नी प्रीति कुमारी के साथ भी मारपीट की। घटना के बाद घायल दंपति ने डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को उपचार के लिए अमरपुर रेफरल अस्पताल ले जाया गया, जहां दोनों का इलाज जारी है। वहीं, जख्मी राकेश यादव ने इस पूरे मामले को लेकर थाना में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

यह भी पढ़े : छठियार समारोह में सरकारी पिस्टल से हवा में फायरिंग, विरोध पर मारपीट, जवान की हरकत से मची अफरा-तफरी…

दीपक कुमार की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Breaking: सम्राट कैबिनेट की दूसरी बैठक मे विभिन्न विभागों के कुल...

Patna: पटना में दिनांक-29 अप्रैल, 2026 बुधवार को अपराह्न 5:00 बजे मंत्रिपरिषद् की बैठक  हुई। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी  ने बैठक की अध्यक्षता की।बैठक में...

बिहार से छात्रों के पलायन में आई भारी कमी, घर बैठे...

Patna: राज्य से पढ़ाई के लिए छात्रों के पलायन में भारी कमी आई है। बिहार में ही छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल रही है।...

अस्मिता सिटी लीग 2026: बेटियों ने खेलों में दिखाई अपनी प्रतिभा,...

Ramgarh: खेल प्राधिकरण के निर्देशानुसार जिला प्रशासन एवं जिला खेल कार्यालय, रामगढ़ के तत्वावधान में आयोजित अस्मिता सिटी लीग 2026 के दो दिवसीय खेल...

झारखंड Utpad Sipahi परीक्षा विवाद पर अदालत ने JSSC से मांगा...

Jharkhand: झारखंड राज्य में सरकारी नौकरियों की भारी कमी है। कई पद खाली होने के बावजूद सरकार नौकरी देने में विफल साबित हो रही...

CM सम्राट कैबिनेट की दूसरी बैठक, कई एजेंडों पर लगी मुहर

पटना : बिहार में नई सरकार बनने के बाद आज सीएम सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में दूसरी बैठक हुई। जिसमें दोनों डिप्टी सीएम विजय...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img