चैनपुर में गाय की मौत, पशु चिकित्सा विभाग पर लगाया लापरवाही का आरोप

चैनपुर. रविवार की सुबह एक गाय की मौत हो गयी। बताया जा रहा है कि गाय की तबीयत खराब होने पर बजरंग दल के युवकों ने उसे बचाने के लिए काफी प्रयास किया, लेकिन उसकी मौत हो गयी। वहीं गाय की मौत पर इन युवकों ने आरोप लगाया है कि पशु चिकित्सा विभाग की लापरवाही के कारण गाय की मौत हुई है।

पशु चिकित्सा विभाग पर लापरवाही का आरोप

गाय की तबीयत खराब होने पर बजरंग दल के युवकों ने पशु चिकित्सा विभाग के हेल्पलाइन नंबर 1962 पर कॉल किया, लेकिन उन्हें बताया गया कि विभाग की सेवाएं सिर्फ 9 बजे से 5 बजे तक उपलब्ध है। इसके बाद भी युवकों ने विभाग से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन कोई मदद नहीं मिली।

बजरंग दल के राजन पांडेय, सौरभ कुमार, गणेश सिंह, सूरज कुमार, भरत कुमार, सुंदरम केसरी, अतुल कुमार, निखिल सिंह सहित कई लोगों ने आरोप लगाया है कि पशु चिकित्सा विभाग की लापरवाही के कारण गाय की मौत हुई है। उन्होंने कहा कि अगर विभाग समय पर मदद करता तो गाय की जान बचाई जा सकती थी। इस घटना के बाद सनातनी युवाओं में आक्रोश फैल गया है और उन्होंने गाय के अंतिम संस्कार की व्यवस्था की।

चैनपुर में गाय की मौत पर विरोध प्रदर्शन

युवाओं ने पशु चिकित्सा विभाग की सेवाओं की आलोचना की और कहा कि ऐसी सेवाएं हमें नहीं चाहिए। इस घटना के बाद बजरंग दल के नेताओं ने पशु चिकित्सा विभाग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और विभाग से लापरवाही के लिए माफी की मांग की है।

चैनपुर से सुंदरम केसरी की रिपोर्ट

Jio IPO Listing से पहले धमाका, 100 मिनट में 100% सब्सक्राइब;...

 Jio IPO को पहले दिन 100 मिनट में 100% सब्सक्रिप्शन मिला। QIB कैटेगरी 3.68 गुना सब्सक्राइब, 10 लाख से ज्यादा आवेदन और ₹30,213 करोड़...

Giridih Accident: गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने कई वाहनों...

गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने ऑटो समेत कई वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत और करीब 12...

Deoghar Murder Case: दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के युवक...

 देवघर में दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के 22 वर्षीय रोशन यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने दो युवकों...