निरसा में बिजली के तार की चपेट में आने से गाय की मौत, गुस्साए लोगों ने कर्मचारियों को बनाया बंधक

निरसा. गुरुदास नगर में बिजली के तार की चपेट में आने से गुरुवार को एक गाय की मौत हो गयी है। गाय, राम्परी देवी की थी। वहीं घटना से गुस्साए लोगों ने बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान लोगों ने बिजली विभाग के कर्मचारियों को बंधक भी बना लिया।

लोगों ने घटना की सूचना मुखिया दिनेश सिंह को दी। वहीं जब बिजली विभाग के मिस्त्री गिरा हुआ तार उठाने आये तो आक्रोशित लोगों ने मिस्त्रीयों को बंधक बना लिया। घटना को लेकर मुखिया दिनेश सिंह ने बताया कि आसपास लगे जर्ज़र बिजली की पोल एवं तारों को बदलने के लिए कई बार विभाग को कहा गया। इसको लेकर लिखित आवेदन भी दिया गया। फिर भी विभाग की नींद नहीं खुली।

उन्होंने कहा कि आज विभाग कि उसी लापरवाही की वजह से गाय की जान गयी है। इससे गुस्साए लोगों ने बिजली विभाग के कर्मचारियों को बंधक बना लिया है। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की मांग है कि पीड़ित परिजनों को उचित मुआवजा दिया जाए। साथ ही जर्जर बिजली की पोल एवं तार को बदला जाए, तभी बंधक कर्मचारियों को छोड़ा जाएगा।

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram

Sonpur Mela Tour Package 2026: 900 रुपये में एसी बस से...

Sonpur Mela Tour Package 2026, पटना: विश्वप्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेले का भ्रमण अब पर्यटक अपने बजट के अनुसार टूर पैकेज लेकर भी कर...

Jamtara RJD Organization Expansion: जामताड़ा में राजद संगठन को लेकर क्या...

Jamtara RJD Organization Expansion: जामताड़ा में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने संगठन विस्तार की तैयारी तेज कर दी है। इसी कड़ी में मिहिजाम रोड...

Jamtara Cyber Crime Arrest: साइबर अपराधियों को सिम कार्ड सप्लाई करने...

Jamtara Cyber Crime Arrest: झारखंड के जामताड़ा में साइबर अपराध के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों में कुल 10 आरोपियों...