गयाजी : बिहार के गया में मगध ग्रुप आफ एजुकेशन के द्वारा उड़ान 2026 एनुअल स्पोर्ट्स एंड एथलेटिक्स नीट का आयोजन किया गया। महाबोधि पारा मेडिकल एंड नर्सिंग इंस्टिट्यूट गया के डायरेक्टर राजेश कुमार के द्वारा इसका आयोजन किया गया। इस मौके पर इंटरनेशनल क्रिकेटर आकाशदीप, बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार और अतरी विधायक रोहित कुमार उपस्थित रहे।
हमें अच्छा लगता है कि स्कूल में एजुकेशन के साथ-साथ स्पोर्ट में भी बच्चों की रुचि काफी है – क्रिकेटर आकाशदीप
इस मौके पर भारत के रहे इंटरनेशनल क्रिकेटर आकाशदीप ने कहा कि हमें अच्छा लगता है कि स्कूल में एजुकेशन के साथ-साथ स्पोर्ट में भी बच्चों की रुचि काफी है। बिहार के हायर एजुकेशन इंस्टिट्यूट में इसे बढ़ावा दिया जा रहा है। मेरा हमेशा से रिक्वेस्ट रहता है कि जो भी युवक खेल के क्षेत्र में आएं, अपने आप पर भरोसा रखें। हार्ड वर्क करें, खुद पर भी विश्वास को कभी डगमगाने ना दें।

आकाशदीप ने कहा- हमारी टीम टी-20 वर्ल्ड कप का टूर्नामेंट जीतेगी
आकाशदीप ने कहा कि हमारी टीम टी-20 वर्ल्ड कप का टूर्नामेंट जीतेगी। रविवार को साउथ अफ्रीका के साथ होने वाले मैच में भी भारत के जीत की शुभकामना दी। इस मौके पर बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉक्टर प्रेम कुमार भी उपस्थित रहे। उन्होंने इस तरह के आयोजन को लेकर शुभकामना दी। महाबोधि पारा मेडिकल इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर राजेश कुमार को धन्यवाद व्यक्त किया।

आज का दिन काफी खास है – डायरेक्टर राजेश कुमार
वहीं, महाबोधि पारा मेडिकल एंड इंस्टिट्यूट के डायरेक्टर राजेश कुमार ने कहा कि आज का दिन काफी खास है। हमारे द्वारा जो उड़ान टूर्नामेंट का आयोजन किया गया है, उसमें इंडियन क्रिकेटर आकाशदीप शामिल हुए। इसके लिए उन्हें धन्यवाद करता हूं कि उन्होंने आकर हौसला बढ़ाया। वर्ल्ड में क्रिकेट या खेल के अन्य क्षेत्र में बिहार आगे बढ़ रहा है। बिहार के आकाशदीप, ईशान किशन और वैभव सूर्यवंशी क्रिकेट में अच्छा कर रहे हैं। मेरा मानना है कि बिहार के खिलाड़ियों का आने वाले दिनों में भविष्य उज्जवल हैं।

यह भी पढ़े : PatnaZoo : बर्ड फ्लू से सतर्क संजय गांधी जैविक उद्यान, जू में विशेष सुरक्षा व्यवस्था लागू…
आशीष कुमार की रिपोर्ट
Highlights


