मेलबर्न में महिला पत्रकार पर भड़के क्रिकेटर कोहली

डिजिटल डेस्क : मेलबर्न में महिला पत्रकार पर भड़के क्रिकेटर कोहली । आस्ट्रेलिया में चल रहे बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के तहत टेस्ट मैचों की सीरीज के तहत गाबा टेस्ट खत्म होने के बाद टीम इंडिया अब मेलबर्न पहुंच चुकी है। मेलबर्न पहुंचते ही विराट कोहली एक बड़े विवाद में फंस गए हैं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, मेलबर्न पहुंचते ही विराट कोहली की एक महिला पत्रकार से बहस हो गई।

सोशल  मीडिया पर वायरल हुआ महिला पर भड़के कोहली का वी़डियो…

बताया जा रहा है कि भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली एयरपोर्ट पर काफी देर तर महिला रिपोर्टर से बहस करते रहे। इस संबंधी विराट कोहली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें वह महिला पत्रकार से बातचीत कर रहे हैं। विराट बातचीत करते हुए काफी गुस्से में नजर आ रहे हैं। ऑस्ट्रेलियाई मीडिया विराट कोहली का आलोचना कर रही है।

मेलबर्न एयरपोर्ट पर महिला पत्रकार से बहस करते क्रिकेटर विराट कोहली।
मेलबर्न एयरपोर्ट पर महिला पत्रकार से बहस करते क्रिकेटर विराट कोहली।

…तो इसलिए आस्ट्रेलियाई महिला पत्रकार पर विराट कोहली आया गुस्सा, जमकर की बहस

मामले के तूल पकड़ने के बाद हर कोई यह जानने में जुटा है कि आखिर क्यों विराट कोहली महिला पत्रकार पर गुस्सा हुए? प्राप्त जानकारी के मुताबिक, ऑस्ट्रेलियाई पत्रकारों ने विराट कोहली के बच्चों की तस्वीर खींच ली। उसके बाद भारतीय दिग्गज खिलाड़ी भड़क गए और आपे से बाहर हो गए।

इसके बाद विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलियाई पत्रकारों को कहा कि आप लोग मेरी इजाजत के बिना मेरे बच्चों की फोटो नहीं खींच सकते हैं। विराट कोहली ने सभी को कहा कि उन्हें प्राइवेसी की जरूरत है और उनकी इजाजत के बिना कोई उनका वीडियो नहीं बना सकता।

मेलबर्न एयरपोर्ट पर महिला पत्रकार से बहस करते क्रिकेटर विराट कोहली।
मेलबर्न एयरपोर्ट पर महिला पत्रकार से बहस करते क्रिकेटर विराट कोहली।

अपने पहले दौरे पर भी  ऑस्ट्रेलियाई मीडिया से उलझ पड़े थे भारतीय स्टार क्रिकेटर विराट कोहली…

भारतीय स्टार क्रिकेटर विराट कोहली की ऑस्ट्रेलियाई पत्रकारों और फोटो जर्नलिस्ट से बहस का मुद्दा पूरे ऑस्ट्रेलिया में छा गया है। आस्ट्रेलिया टूर को लेकर विराट के बारे में यह कहा जाता रहा है कि विराट और ऑस्ट्रेलियाई मीडिया के संबंध हमेशा से ही अच्छे नहीं रहे हैं। अपने पहले दौरे पर भी विराट कोहली ऑस्ट्रेलियाई मीडिया से उलझ गए थे। इस बार मुद्दा कुछ अलग है।

मेलबर्न एयरपोर्ट पर  क्रिकेटर विराट कोहली।
मेलबर्न एयरपोर्ट पर क्रिकेटर विराट कोहली।

बता दें कि मेलबर्न में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथा टेस्ट 26 दिसंबर से खेला जाना है। टेस्ट सीरीज फिलहाल 1-1 से बराबर है। पर्थ टेस्ट भारत ने जीता था जबकि एडिलेड में ऑस्ट्रेलिया को जीत मिली। ब्रिसबेन टेस्ट ड्रॉ रहा था और अब मेलबर्न में होने वाला मुकाबला दिलचस्प होने की उम्मीद है।

Bettiah Police News: बेतिया पुलिस ने बुजुर्गों को कराए मां दुर्गा...

Bettiah Police News: दुर्गा पूजा के उत्साह के बीच बेतिया पुलिस ने सामाजिक सेवा और मानवीय संवेदनशीलता की मिसाल पेश की। वरीय पुलिस अधीक्षक...

Jamui Shooting Death Case: जमुई में प्रेमिका के सामने युवक ने...

Jamui Shooting Death Case: बिहार के जमुई शहर के कृष्णपट्टी मोहल्ले के वार्ड नंबर 12 में रविवार दोपहर एक युवक की गोली लगने से...

Jamui Girl Death News: बेटी की मौत के बाद शव कंधे...

Jamui Girl Death News: दुर्गा पूजा के उल्लास के बीच बिहार के जमुई जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। सिकंदरा थाना क्षेत्र...